उत्तराखंड में 6 अक्टूबर को ऑरेंज अलर्ट, 7 अक्टूबर को रेड अलर्ट..9 जिलों के लोग सावधान रहें

मौसम विभाग ने 5 अक्टूबर के लिए यलो अलर्ट जारी किया है, जबकि छह अक्टूबर को कई जिलों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया है। पढ़िए uttarakhand weather news 6 october 7 october
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
uttarakhand weather report 6 october 7 october: uttarakhand weather news 6 october 7 october red alert
Image: uttarakhand weather news 6 october 7 october red alert

बागेश्वर: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है।

uttarakhand weather news 6 october 7 october

7 अक्टूबर तक प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है। पांच अक्टूबर के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि छह अक्टूबर को कई जिलों के लिए रेड अलर्ट घोषित किया गया है। 7 अक्टूबर को भी खराब मौसम कई जिलों की मुश्किलें बढ़ाएगा। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 4 अक्टूबर को प्रदेश में आमतौर पर मौसम शुष्क रहेगा। 5 अक्टूबर को उत्तराखंड राज्य के कुमाऊं मंडल के जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। इसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। आगे पढ़िए

uttarakhand weather news 6 october

6 अक्टूबर को कुमाऊं मंडल के कई जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ बिजली चमकने की घटनाएं हो सकती हैं। कई क्षेत्रों में भारी बारिश की भी आशंका है। कुमाऊं मंडल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही कुमाऊं मंडल से सटे गढ़वाल के कुछ इलाकों के लिए भी भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। यहां कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।

uttarakhand weather news 7 october

7 अक्टूबर को राज्य के रुद्रप्रयाग, टिहरी तथा उत्तरकाशी जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। इस दौरान गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों से अतिरिक्त सावधानी बरतने की अपील की है। गर्जन के दौरान मवेशियों को घर के बाहर न बांधें। बारिश के चलते कुछ जगहों में भूस्खलन और चट्टान खिसकने की वजह से रोड ब्लॉक हो सकती है। ऐसे में पहाड़ की यात्रा पर जाने वाले लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।