सावधान रहें: उत्तराखंड के 6 जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, अलर्ट मोड पर शासन-प्रशासन

कुमाऊं क्षेत्र के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं पर्वतीय क्षेत्रों के लिए भी यलो अलर्ट जारी किया गया है। पढ़िए uttarakhand weather update 7 october
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather News 7 otober: uttarakhand weather update 7 october
Image: uttarakhand weather update 7 october

अल्मोड़ा: मौसम विभाग की भविष्यवाणी सच साबित हुई। पहाड़ों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है।

uttarakhand weather update 7 october

अगले तीन दिन तक कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्र के ऊंचाई वाले इलाकों के साथ मैदानी क्षेत्रों में भी कहीं-कहीं भारी तो कहीं-कहीं मध्यम से हल्की बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एवं वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक विक्रम सिंह का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से आ रहीं नम हवाओं के चलते कुमाऊं के कुछ जिलों में भारी बारिश के आसार हैं। अगले 24 घंटे के दौरान कुमाऊं मंडल के नैनीताल, बागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत, उधम सिंह नगर में भारी बारिश की आशंका जताई गई है। इसके मद्देनजर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कुमाऊं क्षेत्र के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं पर्वतीय क्षेत्रों के लिए भी यलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। आगे पढ़िए

  • uttarakhand weather update 7 october

    uttarakhand weather update 7 october
    Pic: 1/ 2
    Image: uttarakhand weather update 7 october

    7 अक्टूबर को राज्य के कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इसे देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 8 अक्टूबर और 9 अक्टूबर को भी बारिश का दौर जारी रहेगा। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है। दोनों दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कहीं-कहीं गर्जन के साथ बिजली चमकने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार संवेदनशील इलाकों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम भूस्खलन की संभावना है।

  • uttarakhand weather update 7 october

    uttarakhand weather update 7 october
    Pic: 2/ 2
    Image: uttarakhand weather update 7 october

    चट्टानें गिरने की वजह से सड़कें ब्लॉक हो सकती हैं। नदियों-नालों का जलस्तर बढ़ सकता है, ऐसे में सावधान रहना जरूरी है। जलभराव की वजह से फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मौसम का रुख देखते हुए सरकार, शासन, जिला प्रशासन के साथ ही आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को 24 घंटे सतर्क रहने की जरूरत है। मौसम की तमाम जानकारियों के लिए uttarakhand weather update पढ़ते रहें।