Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: ऊधम सिंह नगर के काशीपुर में एक हैरतअंगेज कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां पर एक व्यक्ति ने दूसरी पत्नी 15 लाख रुपये न देने पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है।
पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपित पत्नी व उसके साथियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। पीड़ित का आरोप है कि महिला पहले भी तीन लोगों से शादी कर लाखों की रकम ऐंठ चुकी है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है। दरअसल ग्राम चांदपुर, गोपीपुरा निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि वह एक डिपो में चौकीदार के पद पर तैनात है। उसकी पहली पत्नी की 24 मई 2021 को लंबी बीमारी के बाद मृत्यु हो गई थी। इसके बाद उसके बच्चे बिन मां के हो गए। इसके बाद गांव के ही एक युवक ने उसकी दूसरी शादी कराने की बात कही। इसके बाद युवक ने 18 जनवरी 2022 को एक युवती से उसकी दूसरी शादी करा दी। मगर शादी के कुछ समय बाद ही दूसरी पत्नी ने बच्चों के साथ मारपीट शुरू कर दी। समझाने पर दूसरी पत्नी ने उसके साथ भी मारपीट की।
जब दूसरी पत्नी के बारे में पता किया तो मालूम चला कि उसकी तीन शादियां पहले हो चुकी हैं। तीनों पतियों से अपने साथियों की मदद से रकम ऐंठ कर समझौता कर चुकी है। आरोप लगाया कि अब अपने साथियों से मिलकर उससे भी 15 लाख रुपये की डिमांड कर उसे ब्लैकमेल कर रही है। पीड़ित पति ने बताया कि उसकी पत्नी आए दिन उसके बच्चों के साथ जानवरों जैसा बर्ताव करती है और रोकने पर वह उसके साथ भी मारपीट करती है और बदसलूकी करती है। पीड़ित ने आरोपितों से अपने नाबालिग बच्चों को जान-माल का खतरा बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी पत्नी और उसके साथियों पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।