बारिश के अलर्ट को देखते हुए कुमाऊं के पांच जिलों में शुक्रवार को स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। गढ़वाल में भी तीन जिलों में स्कूल बंद हैं।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
Image: uttarakhand weather report 7 october school holiday
नैनीताल: मानसून की विदाई से पहले भारी बारिश एक बार फिर मुश्किलें बढ़ा रही हैं।
uttarakhand weather news 7 october
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है। प्रदेश के कई हिस्सों में आज भारी बारिश हो सकती है। इसे देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आठ जिलों में आज स्कूल भी बंद रहेंगे। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक विक्रम सिंह का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से आ रहीं नम हवाओं के चलते कुमाऊं के कुछ जिलों में भारी बारिश के आसार हैं। आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों के साथ ही भूस्खलन संभावित इलाकों में बसे लोगों को सतर्क रहना होगा। मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए कुमाऊं के पांच जिलों में शुक्रवार को स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।
नैनीताल, चंपावत, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेश के तहत पहली से 12वीं तक के सभी शासकीय, अशासकीय विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। वहीं टिहरी, पौड़ी और उत्तरकाशी में भी आज स्कूल बंद रहेंगे। अगले तीन दिन तक कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्र के ऊंचाई वाले इलाकों के साथ मैदानी क्षेत्रों में भी कहीं-कहीं भारी तो कहीं-कहीं मध्यम से हल्की बारिश के आसार हैं। मौसम के अलर्ट को देखते हुए नदियों, नालों के किनारे बसे लोगों के साथ ही भूस्खलन संभावित इलाकों में बसे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं और पश्चिमी विक्षोभ के एक बार फिर सक्रिय होने के चलते कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्र में भारी बारिश के आसार बने हुए हैं। कुमाऊं क्षेत्र में बहुत भारी बारिश के मद्देनजर सरकार, शासन व राज्य आपदा प्रबंधन विभाग को रिपोर्ट भेजी जा चुकी है।