Uttarakhand weather: 5 जिलों में तत्काल अलर्ट, अगले 2 घंटे होगी भारी बारिश..सावधान रहें

ऊधमसिंहनगर, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और चंपावत जैसे जिलों में अगले कुछ घंटों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। पढ़िए uttarakhand weather alert
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
uttarakhand weather red alert: uttarakhand 7 october weather news red alert
Image: uttarakhand 7 october weather news red alert

चम्पावत: प्रदेश में जारी भारी बारिश मुसीबत का सबब बनी हुई है।

uttarakhand 7 october weather alert

आज कुमाऊं के साथ-साथ गढ़वाल के कुछ जिलों में भारी बारिश का अनुमान है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 5 जिलों के लिए तत्कालीक मौसम पूर्वानुमान भी जारी किया है। इसके अनुसार ऊधमसिंहनगर, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और चंपावत जैसे जिलों में अगले कुछ घंटों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। प्रशासन को एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं। गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में अगले तीन घंटों में मध्यम वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग ने बीते 3 घंटों में लोहाघाट में 24, नैनीताल में 28, पिथौरागढ़, चंपावत और धारचूला में 14.5 एमएम बारिश दर्ज की है। आहे पढ़िए

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं और पश्चिमी विक्षोभ के एक बार फिर सक्रिय होने के चलते कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्र में भारी बारिश के आसार हैं। प्रदेश में भारी बारिश को देखते हुए आज 7 जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई है। बारिश के चलते पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन की घटनाएं हो सकती हैं। नदी-नालों का जलस्तर बढ़ सकता है, ऐसे में नदियों के किनारे बसे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। अगर आप भी पहाड़ की यात्रा पर जा रहे हैं तो मौसम का हाल जरूर जान लें। पर्वतीय इलाकों में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा। ऐसे में खराब मौसम में जितना संभव हो यात्रा से बचें।