Uttarakhand Weather News कल पिथौरागढ़ और चंपावत में स्कूलों का अवकाश रहेगा। पढ़िए पूरी खबर
Image: Uttarakhand Weather News school holiday in pithoragarh Champawat
पिथौरागढ़: मौसम विभाग, देहरादून से जारी तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 08 अक्टूबर को कुमाऊं मंडल के कुछ जनपदों में भारी से भारी वर्षा होने के साथ-साथ कहीं-कहीं अत्यधिक वर्षा होने की सम्भावना है।
school holiday in Pithoragarh Champawat 8 october
इसके दृष्टिगत पिथौरागढ़ जनपद के शासकीय, अर्द्धशासकीय , निजी विद्यालयों व आंगनवाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया। मौसम विभाग की जारी चेतावनी को देखते हुये जिला मजिस्ट्रेट आशीष चौहान ने 08 अक्टूबर को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में एवं आंगनबाड़ी केन्द्र बंद रहेंगे। जिला मजिस्ट्रेट के आदेशों का अनुपालन न करने पर सम्बन्धित विद्यालय/ संस्थान के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। आगे पढ़िए
मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए चम्पावत जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी ने 8 अक्टूबर शुक्रवार को कक्षा एक से कक्षा 12 तक के विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है, साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे। आपको बता दं कि अगले तीन दिन तक कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्र के ऊंचाई वाले इलाकों के साथ मैदानी क्षेत्रों में भी कहीं-कहीं भारी तो कहीं-कहीं मध्यम से हल्की बारिश के आसार हैं। बंगाल की खाड़ी से आ रहीं नम हवाओं के चलते कुमाऊं के कुछ जिलों में भारी बारिश के आसार हैं। अगले 24 घंटे के दौरान कुमाऊं मंडल के नैनीताल, बागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत, उधम सिंह नगर में भारी बारिश की आशंका जताई गई है। इसके मद्देनजर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।