ब्रेकिंग: कल उत्तराखंड के 3 जिलों में बंद रहेंगे स्कूल, भारी बारिश का अलर्ट जारी

Uttarakhand Weather News कल पौड़ी, पिथौरागढ़ और चंपावत में स्कूलों का अवकाश रहेगा। पढ़िए पूरी खबर
Advertisement केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
uttarakhand school holiday 8 october: Uttarakhand Weather News school holiday in uttarakhand
Image: Uttarakhand Weather News school holiday in uttarakhand

पौड़ी गढ़वाल: मौसम विभाग, देहरादून से जारी तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 08 अक्टूबर को कुमाऊं मंडल के कुछ जनपदों में भारी से भारी वर्षा होने के साथ-साथ कहीं-कहीं अत्यधिक वर्षा होने की सम्भावना है।

school holiday in uttarakhand 8 october

इसके दृष्टिगत पौड़ी, चंपावत और पिथौरागढ़ जनपद के शासकीय, अर्द्धशासकीय , निजी विद्यालयों व आंगनवाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया। मौसम विभाग की जारी चेतावनी को देखते हुये पिथौरागढ़ जिला मजिस्ट्रेट आशीष चौहान, पौड़ी डीएम विजय कुमार जोगदण्डे और चंपावत डीएम नरेन्द्र सिंह भंडारी ने 08 अक्टूबर को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में एवं आंगनबाड़ी केन्द्र बंद रहेंगे। जिला मजिस्ट्रेट के आदेशों का अनुपालन न करने पर सम्बन्धित विद्यालय/ संस्थान के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। आगे पढ़िए

मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए चम्पावत जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी ने 8 अक्टूबर शुक्रवार को कक्षा एक से कक्षा 12 तक के विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है, साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे। आपको बता दं कि अगले तीन दिन तक कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्र के ऊंचाई वाले इलाकों के साथ मैदानी क्षेत्रों में भी कहीं-कहीं भारी तो कहीं-कहीं मध्यम से हल्की बारिश के आसार हैं। बंगाल की खाड़ी से आ रहीं नम हवाओं के चलते कुमाऊं के कुछ जिलों में भारी बारिश के आसार हैं। अगले 24 घंटे के दौरान कुमाऊं मंडल के नैनीताल, बागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत, उधम सिंह नगर में भारी बारिश की आशंका जताई गई है। इसके मद्देनजर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।