गढ़वाल में गजब हो गया, कुत्ते को मारने के बाद कुत्ते की ही चेन में फंसा गुलदार..मचा हड़कंप

घनसाली से एक खबर है। गुलदार ने घर में मौजूद कुत्ते को अपना निवाला बना लिया लेकिन बाद में कुत्ते की ही चेन में फंस गया।
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
tehri garhwal ghansali guldar: Leopard trapped in dog chain in Ghansali Tehri Garhwal
Image: Leopard trapped in dog chain in Ghansali Tehri Garhwal

टिहरी गढ़वाल: टिहरी गढ़वाल से एक गजब की खबर सामने आई है। घनसाली में एक घर में रात के वक्त गुलदार घुस गया।

Leopard trapped in Ghansali

इसके बाद गुलदार ने पालतू कुत्ते का शिकार कर दिया लेकिन उसकी किस्मत बुरी थी। शिकार के बाद गुलदार कुत्ते की चेन में ही फंसा रह गया। बस फिर क्या था..गुलदार कुत्ते की चेन में फंसा और रातभर चेन से निजात पाने की कोशिश करता रहा। थक हार कर गुलदार बेबस होकर नहीं पर लेट गया। घर में मौजूद लोगों को सुबह इस बात की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। घरवालों ने तुरंत ही वन विभाग घनसाली को इस बात की सूचना दी गई। सूचना पाकर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। आगे पढ़िए

वन विभाग की टीम मौके पर तो पहुंची लेकिन बिना साजो सामान के..जी हां गुलदार को ट्रेंकुलाइज करने के संसाधन उनके पास मौजूद नहीं थे। इसके बाद नई टिहरी वन विभाग को इस बाबत खबर की गई। आखिरकार टिहरी से वन विभाग से टीम मौके पर पहुंची और गुलदार को ट्रेंकुलाइज किया गया। अब तक मौके पर भारी भीड़ जुट गई थी। भीड़ को हटाने के लिये वन विभाग को पुलिस की मदद लेनी पड़ी। घायल गुलदार को ट्रेंकुलाइज कर बाहर निकाला गया। टीम ने बताया कि बूढ़ा होने की वजह से गुलदार अब शिकार करने में असमर्थ था। ऐसे में गुलदार अब रिहायशी इलाकों का रुख कर रहा था। कुत्ते की चेन में फंसने के कारण गुलदार और भी ज्यादा घायल हो गया है। फिलहाल वन विभाग की टीम की निगरानी में उसे रखा गया है।