Uttarakhand Weather Report 12 October आज 11 जिलों में बारिश से मुश्किलें बढ़ सकती हैं। 5 जिलों में बर्फबारी का भी अलर्ट है।
-
अनुष्का ढौंडियाल
-
Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Report 12 October
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में मौसम विभाग द्वारा अगले 5 दिनों के लिए जनपद स्तरीय मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है। 12 अक्टूबर यानी आज उत्तराखंड के कई जिलों में गर्जना के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
Uttarakhand Weather snowfall Report 12 October
मौसम विभाग द्वारा उत्तराखंड के 11 जिलों में आज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन में देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत, नैनीताल और अल्मोड़ा जिले शामिल हैं। इन 11 जिलों में से 5 जिले ऐसे हैं जहां ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है। जी हां मौसम विभाग का कहना है कि 35 सौ मीटर तथा उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा जिन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है वह कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने ओलावृष्टि तथा तीव्र बौछार होने की संभावनाएं हैं। कहीं कहीं बिजली गिरने से जान माल की हानि हो सकती है। आगे पढ़िए
संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन और चट्टान गिरने जैसी घटनाएं भी सामने आ सकती हैं मौसम विभाग में अपील की है कि नदी और नालों के समीप रहने वाले लोग सावधान रहें। हमारी भी आपसे अपील है कि भारी बारिश के दौरान खुद भी अलर्ट रहें। 13 अक्तूबर के बाद किसी तरह का अलर्ट नहीं है। वहीं 15 अक्तूबर से राज्य में मौसम साफ रहने की संभावना है। बीते मंगलवार को पुरोला, अल्मोड़ा, चकराता, गौचर आदि इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई। वहीं बात करते हैं राजधानी देहरादून की तो मौसम विभाग के मुताबिक, देहरादून में बुधवार को बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं बारिश के कारण देहरादून में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गइ्र है। मंगलवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 27.8 रहा, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस रहा।