उत्तराखंड में लव, सेक्स और हत्या: जिस्मानी संबध बनाने के बाद प्रेमी ने प्रेमिका को मार डाला

आरोपी अमित ने बताया कि प्रेमिका की हत्या से पहले दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने थे। बाद में शादी को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और उसने प्रेमिका की हत्या कर दी।
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
haridwar boyfriend girlfriend murder: Boyfriend murdered girlfriend in haridwar
Image: Boyfriend murdered girlfriend in haridwar

हरिद्वार: हरिद्वार में प्रेमी ने दुपट्टे से गला घोंटकर प्रेमिका की हत्या कर दी। आरोपी शव को कमरे में बंद कर के फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने उसे घटना के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

Boyfriend murdered girlfriend in haridwar

पुलिस पूछताछ में 19 साल के आरोपी अमित कुमार ने कई खुलासे किए हैं। उसने बताया कि प्रेमिका की हत्या से पहले दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने थे। उस वक्त तक अमित और उसकी प्रेमिका के बीच किसी तरह का विवाद नहीं था। बाद में गर्लफ्रेंड शादी की बात करने लगी तो अमित ने उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने प्रेमिका को मारने के बाद आत्महत्या का विचार किया था, लेकिन कर नहीं सका। अमित कुमार मेरठ का रहने वाला है। वो हरिद्वार में किराए के कमरे पर रहता था। अमित का कहना है कि वो और 21 वर्षीय सविता निवासी कनखल पिछले आठ माह से रिलेशन में थे। प्रेमिका अन्य किसी और से फोन पर बात किया करती थी।

ये बात अमित को बुरी लगती थी। आरोपी ने अपने बयान में बताया कि मंगलवार को सरिता सुबह कंपनी में ड्यूटी न जाकर उसके किराए के कमरे पर आई, दोनों में करीब साढ़े ग्यारह बजे तक कोई विवाद नहीं था। इससे पहले शारीरिक संबंध भी बने। लेकिन करीब 12 बजे उनमें शादी को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि अमित ने क्रोध में आकर सरिता का गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या कर आरोपी वहां से भाग निकला और आत्महत्या करने के लिए हरिद्वार पहुंच गया। लेकिन हरिद्वार नहर में पानी ना होने कारण ऋषिकेश जाने लगा। वहां से मकान मालिक ने फोन कर उसको वापस बुला लिया। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। सिडकुल पुलिस ने आरोपी अमित कुमार को मेडिकल जांच के बाद बुधवार सुबह कोर्ट से जेल भेज दिया है।