रेलवे स्टेशन अधीक्षक को आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के नाम से एक पत्र मिला है। जिसमें उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के Haridwar railway station में Bomb blast threat दिया गया है।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: Haridwar railway station Bomb blast threat letter
हरिद्वार: अभी कुछ ही दिन पहले हरिद्वार का आतंकी कनेक्शन सामने आया था। यूपी एटीएस ने 8 आतंकवादी पकड़े थे, जिनमें से दो हरिद्वार में सक्रिय थे। अब हरिद्वार से जिले से एक बार फिर चिंता बढ़ाने वाली खबर आई है।
Haridwar railway station Bomb blast threat
यहां रेलवे स्टेशन अधीक्षक को आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के नाम से भेजा गया पत्र मिला है। जिसमें उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के कई रेलवे स्टेशनों और धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की बात लिखी है। इस लिस्ट में हरिद्वार रेलवे स्टेशन का नाम भी शामिल है। धमकी भरा लेटर मिलने के बाद स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हैं। घटना 10 अक्टूबर की बताई जा रही है। हरिद्वार रेलवे स्टेशन अधीक्षक के नाम से साधारण डाक से कार्यालय में पत्र आया। स्टेशन अधीक्षक ने जब पत्र खोला तो उनके होश उड़ गए। पत्र में हरिद्वार रेलवे स्टेशन के साथ ही देहरादून, लक्सर, रुड़की, काठगोदाम, नजीबाबाद, शाहगंज सहित कई स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।
पत्र भेजने वाले ने खुद को आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का एरिया कमांडर बताया है। एक पन्ने के पत्र में दोनों तरफ हिंदी में लिखा है। लेटर में 25 अक्टूबर को स्टेशनों पर बम विस्फोट करने की धमकी दी गई है। जबकि 27 अक्तूबर को उत्तराखंड के चारधाम के साथ ही अन्य धार्मिक स्थलों पर बम धमाके करने की चेतावनी दी गई है। धमकी भरा लेटर मिलने के बाद रेलवे स्टेशन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। स्टेशन पर आने आने वाले हर संदिग्ध व्यक्ति पर नजर रखी जा रही है। जीआरपी अधिकारियों ने बताया कि धमकी भरा पत्र मिलने के बाद अज्ञात के खिलाफ गैर कानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (यूएपीए एक्ट) में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उत्तराखंड में पहली बार ये मुकदमा दर्ज हुआ है। इस मामले में गहनता से जांच की जा रही है। Haridwar railway station पर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक चौबंद है।