अंकिता भंडारी के घर से पुलकित के रिसॉर्ट तक होगी तिरंगा यात्रा, छात्रों ने कर दिया ऐलान

Ankita Murder Case अपनी मांग पर सुनवाई नहीं होने से नाराज छात्र संगठनों ने तिरंगा यात्रा निकालने का ऐलान किया है।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
ankita bhandari tiranga yatra : students will do Tiranga yatra for Ankita murderi
Image: students will do Tiranga yatra for Ankita murderi

श्रीनगर गढ़वाल: उत्तराखंड के कई छात्र संगठनों ने अंकिता हत्याकांड Ankita Murder Case मामले में सरकार से CBI जांच की मांग की थी। छात्रों का कहना है कि उन्होंने सरकार को इसके लिए 1 हफ्ते का समय दिया था।

Ankita murder case students will do Tiranga yatra

अपनी मांग पर सुनवाई नहीं होने से नाराज छात्र संगठनों ने तिरंगा यात्रा निकालने का ऐलान किया है। छात्रों का कहना है कि ये तिरंगा यात्रा अंकिता के आवास से शुरू होगी और आरोपी पुलकित आर्य के रिसॉर्ट तक यात्रा का संचालन किया जाएगा। छात्र संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों का कहना है कि तिरंगा यात्रा का मकसद अंकिता भंडारी हत्याकांड के वीआईपी आरोपी के नाम उजागर करवाना है। छात्रों का कहना है कि जिन वीआईपी की वजह से इस इस अपराध को अंजाम दिया गया, उन वीआईपी पर सख्त कार्रवाई हो। आगे पढ़िए

सत्यम शिवम छात्र संगठन से जुड़े नरेंद्र शर्मा और वंदे मातरम छात्र संगठन के जितेंद्र पाल पाठी का कहना कि अंकिता हत्याकांड की जांच सीबीआई से नहीं कराई जा रही है। इससे छात्र संगठनों में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस प्रकार की घटना किसी बहन-बेटी के साथ घटित ना हो, इसको लेकर तमाम छात्र संगठन तिरंगा यात्रा में भाग लेंगे। छात्र संगठनों की ओर से अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच सीबीआई से करवाने की मांग को लेकर तिरंगा यात्रा निकाले जाने का निर्णय लिया गया है। ये यात्रा सोमवार की सुबह 9 बजे अंकिता की आवास से शुरू होगी और श्रीनगर से होते हुए आरोपी के रिजॉर्ट पर जाकर समाप्त होगी।