Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: हाल ही में केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ और वहां 7 लोगों की मौत हो गई।
गुजरात के भावनगर की कृति बराड़ भी मरने वालों में से एक थी। 30 साल की कृति बराड़ अपने माता-पिता की इकलौती बेटी थी। इस हादसे में कृति की मौत के बाद उनके माता-पिता को गहरा झटका लगा है। दुख इस बात का है कि जिस दिन कृति बराड़ का जन्मदिन था, उसी दिन उनकी मौत हो गई। एक माता पिता के लिए इससे भयावह दुख क्या हो सकता है? कृति के पिता कमलेश बराड़ गुजरात विज कंपनी लिमिटेड में लाइनमैन हैं। मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि कृति उनकी इकलौती बेटी थी। मंगलवार को ही कृति का बर्थ डे था। जब कृति के पिता ने उन्हें विश करने के लिए सुबह 9 बजे वीडियो कॉल किया, तब उन्हें क्या पता था कि शाम होते होते बेटी की मौत की खबर मिलेगी।
कृति के पिता ने बताया कि वीडियो कॉल पर बात के दौरान कृति ने फोन पर केदारनाथ धाम के दर्शन कराए थे। उन्होंने कहा कि कृति हमें आसपास का माहौल भी दिखाना चाहती थी। मैंने ये कहते हुए कॉल काट दिया कि वक्त की कमी है। जब कृति बराड़ केदारनाथ दर्शन के लिए जा रही थी तो उसके साथ उसकी चचेरी बहन उर्वी बराड़ और खास दोस्त पूर्वा रामानुज भी थे। इस हादसे में कृति के साथ दोनों की मौत हो गई। कृति भावनगर शहर में एक स्कूल टीचर थी। उर्वी बराड़ सरदार पटेल विश्वविद्यालय से कंप्यूटर विज्ञान में अपनी डिग्री पूरी करने के बाद एक आईटी कंपनी में नौकरी कर रही थी। परिवार के सदस्यों ने बताया कि उर्वी की दोस्त कनाडा जाने की तैयारी कर रही थी। लेकिन उससे पहले ही वो इस हादसे का शिकार हो गई।