Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
हरिद्वार: आधुनिक समय में रहने के बावजूद भी लोग तंत्र-मंत्र के झांसे में फंस जाते हैं।फर्जी तांत्रिक बाबा भी लोगों के विश्वास का फायदा उठाते हैं और उनसे ठगी करते हैं।
तांत्रिक के ठगे जाने का ताजा मामला हरिद्वार के श्यामपुर थाना क्षेत्र के सजनपुर पीली गांव का है, जहां तांत्रिकों ने जमीन में गड़ा खजाना निकालने और बेटों की मृत्यु का डर दिखाकर एक बुजुर्ग से साढ़े 12 लाख रुपए ठग लिए। बुजुर्ग से ठगी होने के बाद और तांत्रिकों द्वारा पैसा वापस ना करने पर पीड़ित ने पुलिस से मामले की शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने तीन तांत्रिकों को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार हरिद्वार के सजनपुर पीली गांव में रहने वाले भगवत के एक बेटे की कुछ महीनों पहले मौत हो गई थी, जिसके बाद जिला बिजनौर के नांगल सोती के रहने वाले प्रदीप जोशी नाम के व्यक्ति ने बुजुर्ग के घर पहुंच कर खुद को तांत्रिक बताते हुए उसके घर में खजाना दबा होने की बात कही। खुद को तांत्रिक बताने वाले व्यक्ति ने कहा कि अगर वह खजाना नहीं निकाला जाता है तो उसके और दो बेटों की अकाल मृत्यु हो सकती है। आगे पढ़िए
बुजुर्ग भगवत तांत्रिकों के झांसे में आ गया और खजाना निकालने के लिए समय-समय पर तांत्रिकों द्वारा मांगे जाने वाली रकम उन्हें चुकाने लगा। पीड़ित बुजुर्ग ने शिकायत करते हुए बताया कि 11 अक्टूबर तक छह तांत्रिकों ने उससे साढ़े 12 लाख रुपए ठग लिए लेकिन ना तो जमीन में खजाना मिला और ना ही वह उसका पैसा वापस कर रहे हैं। पीड़ित की शिकायत पर श्यामपुर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए 3 तांत्रिकों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि तीन तांत्रिक अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। श्यामपुर थाना इंचार्ज विनोद थपलियाल ने बताया कि प्रदीप जोशी, विक्की जोशी और रोहित नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से ठगी गई रकम में से 1 लाख रुपए की रकम, नकली सोने की अशर्फी और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है।