आज जिन जिलों में बारिश की संभावना बनी हुई है, उनमें उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे जिले शामिल हैं। पढ़िए uttarakhand weather news 20 october
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: uttarakhand weather news 20 october
रुद्रप्रयाग: पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। ठंड ने दस्तक दे दी है, गर्म कपड़े संदूक से बाहर निकल आए हैं।
uttarakhand weather news 20 october
इस बीच मौसम विभाग ने राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में अगले 48 घंटे यानी आज और कल गरज चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना जताई है। साथ ही 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की भी आशंका है। राज्य के मैदानी इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। आज जिन जिलों में बारिश की संभावना बनी हुई है, उनमें उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे जिले शामिल हैं। यहां गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। 3500 मीटर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी का अनुमान है। बात करें राजधानी देहरादून की तो यहां आमतौर पर आसमान साफ रहेगा, कहीं-कहीं बादल छाए रह सकते हैं।
कल भी कई जिलों में मौसम खराब रहेगा। 21 अक्टूबर को बागेश्वर, पिथौरागढ़, चमोली, रूद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। 22 और 23 अक्टूबर को मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। उधर बीते दिन पिथौरागढ़ के उच्च हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी हुई। पंचाचूली, राजरंभा, हंसलिंग सहित अन्य में हिमपात से मुनस्यारी और अन्य निचले इलाकों में कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। अस्कोट क्षेत्र में भी बारिश और ठंड के चलते लोग घरों में दुबके रहे। जिला मुख्यालय के बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक राज्य में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ी है, जिसके चलते पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। मौसम की तमाम अपडेट के लिए uttarakhand weather news पढ़ते रहें