कुमाऊं में खौफनाक वारदात: गाय बकरी के झगड़े में भतीजे ने चाची को बेरहमी से मार डाला

दोनों परिवारों के बीच मवेशी बांधने को लेकर अक्सर विवाद हुआ करता था, लेकिन किसे पता था कि ये झगड़ा एक दिन खूनी रूप ले लेगा। आगे जानिए पूरा मामला।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
champawat bhatija chachi murder: nephew killed aunt in champawat
Image: nephew killed aunt in champawat

चम्पावत: आजकल रिश्तों पर भी स्वार्थ हावी हो गया है। अब चंपावत में ही देख लें।

nephew killed aunt in champawat

यहां 34 साल के भतीजे ने नशे की हालत में अपनी 80 वर्षीय बुजुर्ग चाची की हत्या कर दी। उसके बेटे संग मारपीट भी की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना ग्रामसभा कलीगांव की है। जहां शेखर चंद्र राय ने अपने चचेरे भाई भुवन राय (34) के खिलाफ नशे की हालत में उसकी 80 वर्षीय माता लीलावती देवी के साथ मारपीट कर हत्या करने की तहरीर पुलिस को सौंपी है। घटना 13 अक्टूबर को हुई थी। बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों के बीच चचेरे भाई का रिश्ता है। इनके बीच गाय-बछियों को बांधने को लेकर अक्सर विवाद हुआ करता था।

13 अक्टूबर को भी यही हुआ। लीलावती देवी की बकरियां भुवन राय के खेत में चली गई थी, जिसके बाद भुवन ने अपनी चाची संग झगड़ा करना शुरू कर दिया। कहासुनी के बाद उसने धारदार हथियार से बुजुर्ग महिला पर हमला कर दिया, बेटे ने बीच-बचाव की कोशिश की तो उसके साथ भी मारपीट की। बाद में घायल महिला को गंभीर हालत मे अस्पताल ले जाया गया। जहां मंगलवार को सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। इस घटना से स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं बुजुर्ग महिला की हत्या के बाद आरोपी भुवन राय के खिलाफ हत्या की धाराओं में केस दर्ज हुआ है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।