Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
बागेश्वर: उत्तराखंड के वीर जवान अपनी जान की परवाह किए बिना सीमा पर देश की रक्षा करते हैं। इन वीर सपूतों की बदौलत खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं।
इस बीच उत्तराखंड के लिए एक दुखद खबर है। भारतीय सेना में तैनात उत्तराखंड के लाल का निधन हो गया है। एएससी बंगलुरु में तैनात सूबेदार खुशाल सिंह कोरंगा की आकस्मिक मृत्यु से परिवार में शोक पसर गया है। बताया जा रहा है कि सूबेदार खुशाल सिंह ड्यूटी पर तैनात थे। ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनकी मौत के सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर है। मृतक सूबेदार खुशाल सिंह के पार्थिव शरीर को सेना की टुकड़ी द्वारा उनके गांव लाया जा रहा है। सूबेदा खुशाल सिंह मूल रूप से बागेश्वर के बनलेख के सनी गाँव के रहने वाले थे। सेना के वाहन से गांव पहुंचने के बाद उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। सूबेदार खुशाल सिंह की सरयू गोमती संगम तट पर राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि की जाएगी।