Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
हरिद्वार: हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र में पति पत्नी के बीच में झगड़ा इस कदर बढ़ गया कि पत्नी ने खुदकुशी कर ली। यहां पर एक फैक्ट्री कर्मचारी दीपावली के दिन जुए में डेढ़ लाख रुपए हार गया।
इसकी भरपाई के लिए उसने पत्नी के गहने गिरवी रख दिए। इस बात को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हुआ और पत्नी में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए छानबीन शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर सिडकुल प्रमोद उनियाल ने बताया कि राजेंद्र निवासी ग्राम बैरसिया तहसील चौखुटिया अल्मोड़ा यहां सिडकुल की आइटीसी कंपनी में नौकरी करता है। आगे पढ़िए
राजेन्द्र अपनी पत्नी प्रभा के साथ किराए के मकान में रहता आ रहा था। दोनों के एक बच्चा भी है। रोज़ ड्यूटी से आने के बाद राजेंद्र चाइनीज फूड का ठेला भी लगाता था और उसकी पत्नी उसकी मदद करती थी। राजेंद्र को जुआ खेलने की बुरी आदत थी। दिवाली के दिन वह जुए में डेढ़2 लाख रुपए हार गया। इतनी बड़ी रकम हारने के बाद उसने पत्नी के गहने गिरवी रख दिए थे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो रहा था। इसी बीच संदिग्ध परिस्थितियों में प्रभा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इंस्पेक्टर उनियाल ने बताया कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।