गढ़वाल: पति करता था विदेश में काम, यहां पत्नी ने किया जावेद से निकाह..2 बच्चों को कौन पालेगा?

एकेश्वर ब्लॉक में रहने वाले सुनील का कहना है कि उनकी पत्नी ने उन्हें धोखा दिया है। पढ़िए पूरी खबर
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
kotdwar sunil wife story: Pauri Garhwal Ekeshwar Block Sunil Wife Javed Affair
Image: Pauri Garhwal Ekeshwar Block Sunil Wife Javed Affair

कोटद्वार: उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले से एक बेहद सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। एक न्यूज रिपोर्ट के अनुसार यहां एकेश्वर ब्लॉक में रहने वाले सुनील ने बताया कि साल 2019 में वह ओमान में नौकरी कर रहे थे।

Ekeshwar Block Sunil Wife story

उस दौरान उनकी पत्नी और उनके दो बच्चे कोटद्वार में किराए पर रहते थे। न्यूज़ रिपोर्ट के मुताबिक सुनील कहते हैं कि उस दौरान उनकी पत्नी का संपर्क बिजनौर के रहने वाले जावेद से हो गया। सुनील का कहना है कि जिस दौरान वो ओमान में नौकरी कर रहे थे, तो उन्होंने कोटद्वार में पत्नी के नाम पर लाखों की जमीन ली और स्कूटी भी ली थी। सुनील जब कोटद्वार वापस लौटे तो उन्हें पत्नी के इस मामले का पता चला। उन्होंने उस दौरान इस मामले को खत्म करके फिर से नई जिंदगी शुरू करने की बात कही थी। सुनील का कहना है कि उनकी बात समझने के बजाय पत्नी घर छोड़कर चली गई। सुनील ने इस संबंध में कोटद्वार थाने में एक तहरीर भी दी थी। पुलिस का कहना है कि सुनील की पूरी मदद की जाएगी। देखना है कि कोटद्वार पुलिस सुनील की किस तरह से मदद करती है।