दीदी की हुई मौत, उत्तराखंड चली आई छोटी बहन, सदमे में वो भी चल बसी..परिवार में कोहराम

बड़ी बहन की मौत की सूचना पर पंजाब से उत्तराखंड पहुंची छोटी बहन की भी मौत हो गई। बड़ी बहन की मौत के सदमे में छोटी बहन ने भी दम तोड़ दिया।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
roorkee two sisters death: Two real sisters died in Uttarakhand Roorkee
Image: Two real sisters died in Uttarakhand Roorkee

रुड़की: उत्तराखंड में बड़ी ब हन की मौत हुई, तो छोटी बहन पंजाब से चली आई। अपनी बहन को आखिरी बार देखने के बाद छोटी बहन भी चल बसी। दो-दो मौतों से घर में कोहराम मचा हुआ है।

Two real sisters died in Roorkee

दरअसल रूड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र की शेखपुरी निवासी 75 वर्षीय एक महिला का बीमारी के चलते सोमवार को देहांत हो गया। परिजनों को इसकी सूचना मिली तो घर पहुंचने लगे। दीदी के निधन की जानकारी जब लुधियाना में रह रही छोटी बहन को लगी। छोटी बहन भी परिवार के साथ रुड़की पहुंच गई। बड़ी बहन के शव को देखकर छोटी बहन को इस कदर सदमा लगा कि उसने भी घर पर दम तोड़ दिया। परिजनों ने डॉक्टर बुलाया लेकिन देर हो चुकी थी। अपनी दीदी के साथ छोटी बहन भी चल बसी। बड़ी बहन के सदमे में छोटी बहन के दम तोड़ने से सभी हैरान रह गए। दोनों बहनों के इस अटूट प्रेम और मौत के संयोग को देखकर सभी दंग रह गए।