देहरादून में बालावाला, मिंयावाला, तुनवाला के लोग सावधान रहें, गली-सड़कों में घूम रहे हैं 2 लैपर्ड

चार दिन पहले शमशेरगढ़ से एक गुलदार को पकड़ा गया था। अब ग्रामीणों ने यहां दो और गुलदारों के नजर आने का दावा किया है।
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
dehradun guldar: Dehradun Balawala Tunwala Miyanwala Leopard
Image: Dehradun Balawala Tunwala Miyanwala Leopard

देहरादून: इंसानी बस्तियों में धमक रहे गुलदार लोगों के लिए आतंक का सबब बने हुए हैं।

Dehradun Balawala Tunwala Miyanwala Leopard

बीते दिन लैंसडौन में गुलदार ने एक सैनिक पर हमला कर दिया। वहीं एक डराने वाली खबर देहरादून से भी आई है। यहां शमशेरगढ़ क्षेत्र में दो गुलदार घूमते देखे गए, तब से लोग दहशत में हैं। बालावाला क्षेत्र में डर की वजह से लोग घरों से बाहर तक नहीं निकल पा रहे। बता दें कि शमशेरगढ़ में वन विभाग की टीम ने चार दिन पहले ही एक गुलदार को पकड़ा था। गुलदार के कैद होने के बाद लोग चैन की सांस ले ही रहे थे कि अब इस इलाके में एक बार फिर दो गुलदार घूमते दिखाई दिए। घरों के आसपास गुलदार के दिखने से लोग डरे हुए हैं, उन्होंने वन विभाग से इन्हें पकड़ने की मांग की। आगे पढ़िए

ग्रामीणों के अनुसार बालावाला, नथुआवाला, मियांवाला, तुनवाला, नकरौंदा आदि क्षेत्रों में पिछले कई दिनों से गुलदार की चहलकदमी बनी हुई है। डर की वजह से लोग शाम होते ही घरों में कैद होने को मजबूर हैं। बच्चों ने बाहर खेलना बंद कर दिया है। बता दें कि गुरुवार को वन विभाग ने शमशेरगढ़ में एक मादा गुलदार को ट्रैंकुलाइज कर पकड़ा था। स्वास्थ्य परीक्षण कर उसे घने जंगल में छोड़ दिया गया था। अब ग्रामीणों ने यहां दो गुलदार और दिखने का दावा किया है। रायपुर रेंज अधिकारी राकेश नेगी ने कहा कि क्षेत्र में रात के वक्त गश्त बढ़ाई जाएगी। अगर इलाके में गुलदार धमक रहे हैं तो उन्हें कैद करने के लिए पिंजरे लगाए जाएंगे।