मौसम बदलने से प्रदेशभर में ठंड बढ़ने की संभावना है। 6 नवंबर से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी का दौर शुरू हो जाएगा। पढ़िए Uttarakhand Weather Report 3 November
-
अनुष्का ढौंडियाल
-
Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Report 3 November Snowfall
रुद्रप्रयाग: पिछले कुछ दिनों से प्रदेशभर में मौसम साफ है, लेकिन जल्द ही कड़ाके की ठंड का दौर शुरू होने वाला है।
Uttarakhand Weather Report 3 November
मंगलवार को हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी और मुनस्यारी जैसे क्षेत्रों में बारिश के साथ बर्फबारी हुई। इस बीच मौसम विभाग ने प्रदेश में 6 नवंबर से मौसम बदलने की बात कही है। इस दौरान पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। जिससे तापमान में एक से तीन डिग्री तक कमी आ सकती है। खासतौर पर चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, नैनीताल जिलों में बर्फबारी की संभावनाएं हैं। मौसम बदलने से प्रदेशभर में ठंड बढ़ने की भी संभावना है। गुरुवार को मौसम कैसा रहेगा, ये भी बताते हैं। आज प्रदेश में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है, हालांकि 6 नवंबर से सतर्कता बरतनी होगी। इस दौरान ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। जिसका असर मैदानी इलाकों में भी दिखेगा। मैदानों में ठिठुरन बढ़ जाएगी।
उत्तराखंड में इस बार अक्टूबर के महीने में खूब बारिश हुई, मानसून की विदाई भी देरी से हुई। आमतौर पर प्रदेश में अक्टूबर महीने में 31 मिमी के करीब बारिश होती है, जबकि इस साल यह आंकड़ा 118 मिमी पर चला गया। राज्य के बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल और ऊधमसिंहनगर जनपदों में सर्वाधिक बारिश हुई। वहीं टिहरी, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और देहरादून जनपदों में सबसे कम बारिश हुई। आगामी 5 नवंबर तक प्रदेश में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है। 6 नवंबर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा, इसी के साथ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश व बर्फबारी का दौर शुरू हो जाएगा। इसके चलते सर्दी और ठिठुरन बढ़ेगी। मौसम में बदलाव के चलते लोग सर्दी-बुखार जैसे रोगों से परेशान हो सकते हैं, इसलिए अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मौसम की तमाम जानकारी के लिए Uttarakhand Weather Report पढ़ते रहें।