उत्तराखंड के लिए गौरवशाली पल: भारतीय महिला बॉक्सिंग टीम के कोच हैं दो पहाड़ी

यह हमारे लिए गर्व की बात है कि भारतीय महिला बॉक्सिंग टीम को ट्रेनिंग देने वाले मुख्य कोच और सहायक कोच दोनों ही उत्तराखंडी हैं।
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
indian team boxing coach uttarakhand: Sundar Gadhia bhaskar bhatt giving coaching to Indian women boxing
Image: Sundar Gadhia bhaskar bhatt giving coaching to Indian women boxing

बागेश्वर: बॉक्सिंग जगत में उत्तराखंड के दो सितारे जगमगा रहे हैं।

boxing coach Sundar Gadhia bhaskar bhatt story

भारतीय महिला बॉक्सिंग टीम को बॉक्सिंग ट्रेनिंग देने वाले दोनों ही उत्तराखंड के हैं जो कि देवभूमि के लिए गर्व की बात है। हाल ही में बाॅक्सर सुंदर सिंह गढ़िया को भारतीय महिला सीनियर बाक्सिंग सहायक कोच बनाया गया है। उनकी यह उपलब्धि उत्तराखंड के लिए बहुत बड़ी मानी जा रही है। बागेश्वर के कपकोट तहसील तोली गांव निवासी सुंदर गढ़िया ने बताया कि 31 अक्टूबर से जार्डन के अमन शहर में एशियन बाक्सिंग चैंपियनशिपन होगी। इसके लिए शनिवार को दिल्ली से टीम रवाना हो गई है।

खास बात यह है कि इसमें मुख्य कोच और सहायक कोच दोनों ही उत्तराखंडी हैं।भारतीय महिला बॉक्सिंग टीम के मुख्य कोच पिथौरागढ़ निवासी चीफ कोच भाष्कर भट्ट हैं। वहीं, सहायक कोच के रूप में बागेश्वर के कपकोट तहसील के तोली गांव के सुंदर गढ़िया रहेंगे। इससे पहले सुंदर गढ़िया जूनियर महिला बाक्सिंग टीम के कोच रह चुके हैं। गढ़िया 2017 से भारतीय महिला टीम के साथ सहायक कोच के रूप में कार्य कर रहे हैं। सुंदर गढ़िया वर्ष 2017 से भारतीय महिला बॉक्सिंग टीम के कोचिंग स्टाफ से जुड़े हैं। वह जूनियर महिला बॉक्सिंग टीम के सहायक कोच की भूमिका भी निभा चुके हैं।