सोसायटी के फ्लैट में रहने वाले कुछ किरायेदारों ने एक फ्लैट में गैरकानूनी गतिविधि होने की शिकायत की थी।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
Image: call girl in posh colony of jwalapur haridwar
हरिद्वार: मोक्षनगरी हरिद्वार देह के सौदागरों के निशाने पर है। पुलिस ने यहां एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है।
call girl arrested in jwalapur haridwar
यहां ज्वालापुर की पॉश सोसायटी में एक फ्लैट में जिस्मफरोशी हो रही थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों के चंगुल से तीन महिलाओं को छुड़वाया। मौके से तीन ग्राहकों और दो दलालों को गिरफ्तार किया गया है। छुड़ाई गई महिलाएं बंगाल की रहने वाली हैं। मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई। मामला शहर की पॉश सोसायटी जूर्स कंट्री से जुड़ा है। पुलिस ने बताया कि सोसायटी के फ्लैट में रहने वाले कुछ किरायेदारों ने एक फ्लैट में गैरकानूनी गतिविधि होने की शिकायत की थी। शुक्रवार रात पुलिस की टीम ने फ्लैट नंबर जी-515 में छापा मारा तो वहां पांच युवक और 3 युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिलीं। पूछताछ में पता चला कि पकड़े गए दो दलाल जिस्मफरोशी के लिए तीनों लड़कियों को फ्लैट पर लेकर आए थे।
दलालों ने अपने नाम शुभांकर दत्त निवासी ओल्ड जनकपुरी उत्तम नगर दिल्ली और अरुण कुमार निवासी श्यामनगर नोथा पाडा बंगाल बताया। जबकि, ग्राहकों के नाम अनुज कुमार निवासी ग्राम फतवा लक्सर हरिद्वार, योगेश निवासी नसीरपुर कलां बादशाहपुर पथरी और अभिषेक निवासी साहपुर टांडा मजादा लक्सर हैं। गिरफ्तार ग्राहकों में खनन कारोबारी, व्यापारी और एक छात्र भी शामिल है। आरोपी अभिषेक लक्सर का खनन कारोबारी है, जबकि योगेश हरिद्वार में ही चूड़ी-माला की दुकान चलाता है। आरोपी अनुज ज्वालापुर के एक इंस्टीट्यूट में पढ़ता है। तीनों आरोपियों ने किराए के फ्लैट में लड़कियां बुलाई थीं। पीड़ित लड़कियों ने बताया कि गरीबी की वजह से उन्हें जिस्मफरोशी के दलदल में धकेल दिया गया। दोनों दलाल उन्हें होटल, गेस्ट हाउस और आलीशान कोठियों में लेकर जाते थे। फिलहाल सभी आरोपी जेल भेज दिए गए हैं। आरोपियों के साथ कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं, इसे लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपियों के फोन कब्जे में लिए गए हैं।