उत्तराखँड के 5 जिलों में बर्फबारी, ओलावृष्टि का अलर्ट..3 जिलों में परेशान करेगी धुंध

उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में आज और कल बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है, जिससे ठंड बढ़ेगी। uttarakhand weather news 9 november
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather News 9 may: uttarakhand weather news 9 november
Image: uttarakhand weather news 9 november

रुद्रप्रयाग: मौसम विभाग की भविष्यवाणी एक बार फिर सच साबित हुई।

uttarakhand weather news 9 november

पर्वतीय जिलों में मौसम का मिजाज बदल गया है। ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में सक्रिय है, जिसका असर मौसम में आए बदलाव के रूप में दिखाई दे रहा है। प्रदेश के पांच जिलों में आज और कल हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है, जिससे ठंड बढ़ेगी। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार साइक्लोनिक सर्कुलेशन हिमालयी क्षेत्रों की ओर बढ़ रहा है, साथ ही ताजा पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय है, जिससे बुधवार को कई जिलों में मौसम खराब रहेगा। आज और कल प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। आगे पढ़िए

चोटियों में हिमपात से तापमान में गिरावट आने की संभावना है। मंगलवार को मैदानी इलाकों में सुबह से मौसम साफ रहा, लेकिन दोपहर बाद देहरादून समेत आस-पास के इलाकों में बादल छा गए। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन में प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में वर्षा और बर्फबारी हो सकती है। अन्य जिलों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि के भी आसार हैं। मैदानी जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। सुबह के समय जरूर हल्की धुंध बनी रह सकती है। देहरादून, हरिद्वार, उधम सिंह नगर जिलों के मैदानी इलाकों में धुंधठ से परेशानी बढ़ेगी। मंगलवार को भी मैदानी इलाकों में धुंध छाई रही, हालांकि दोपहर में हल्की धूप ने लोगों को बड़ी राहत दी। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों के दौरान मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। मौसम की तमाम जानकारी के लिए uttarakhand weather news पढ़ते रहें।