उत्तराखंड के 5 जिलों में आज बर्फबारी और बरसात की संभावनाएं, नीति घाटी में बर्फबारी से जमने लगे हैं झरने और गदेरे..पढ़िए uttarakhand weather news 10 november
-
अनुष्का ढौंडियाल
-
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: uttarakhand weather news 10 november
चमोली: उत्तराखंड में हल्की हल्की गुलाबी ठंड पड़ना शुरू हो गई है। मैदानी क्षेत्रों में जहां सुबह शाम तापमान में गिरावट महसूस की जा रही है तो वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में ऊंचाई वाली जगहों पर तापमान में तीव्र गिरावट दर्ज की गई है।
uttarakhand weather news 10 november
पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर जारी है जिस वजह से वहां पर ठंड में काफी अधिक बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग ने राज्य में आज 5 जिलों में हल्की-फुल्की बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना जताई है। उत्तराखंड के मौसम विभाग ने आज जिन 5 जिलों में बर्फबारी और बरसात की संभावना जताई है वे जिले हैं चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी। इन क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना मौसम विभाग की ओर से जारी की गई। पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के 3500 मीटर एवं उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से बर्फबारी और कहीं-कहीं पर बरसात होने की संभावना है। इस दौरान प्रदेश भर में मौसम शुष्क बना रहेगा और तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
-
uttarakhand niti valley snowfall
Image: uttarakhand niti valley snowfall
वहीं चमोली जिले के कई क्षेत्रों में हिमपात से ठंड बढ़ गई है। चीन सीमा पर नीती घाटी में झरने और गदेरे जमने लगे हैं। वहां पर इस कदर बर्फबारी हो रही है कि नदी झरने और गदेरे जमना शुरू हो गए हैं। चमोली में देर शाम बदरीनाथ धाम में बर्फबारी हुई। जिससे ठंड और बढ़ गई है। चमोली जनपद में सुबह से ही मौसम खराब था, दोपहर बाद अचानक धाम में और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी शुरू हो गई।
-
uttarakhand snowfal pics
Image: uttarakhand snowfal pics
साथ ही हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है, जिससे मौसम में ठंडक आ गई है। वहीं, भारत-चीन सीमा पर स्थित नीती घाटी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रात को यहां पर पारा माइनस तक पहुंच रहा है जिससे यहां बहने वाले गदेरे और झरने जमने लग गए हैं। ठंड बढ़ने के साथ ही यहां रहने वाले ग्रामीण शीतकालीन प्रवास की ओर लौट जाते हैं। तो वहीं घाटी में सेना और आईटीबीपी के जवान ही तैनात रहते हैं।