उत्तराखंड की बर्फीली वादियों में दिखे दुर्लभ स्नो लैपर्ड, जीव वैज्ञानिकों ने कहा- ये शुभ संकेत है

आईटीबीपी के जवानों ने तीन दिन पहले सुमना के पास हिम तेंदुए देखे और उनकी तस्वीरें मोबाइल में कैद कर लीं। इनका जोड़े में दिखना शुभ संकेत है।
Advertisement हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम

पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।

Example Ads Media
chamoli snow leopard: Snow Leopard in Chamoli District
Image: Snow Leopard in Chamoli District

चमोली: स्नो लेपर्ड...दुनिया के सबसे खूबसूरत और दुर्लभ जीवों में से एक। उत्तराखंड की हिमालयी वादियां इस जीव को बेहद पसंद आ रही हैं। यही वजह है कि यहां हिम तेंदुओं का कुनबा बढ़ रहा है।

Snow Leopard in Chamoli District

हाल में चमोली में भारत-चीन सीमा पर सुमना के पास दुर्लभ प्रजाति के हिम तेंदुओं का जोड़ा देखा गया। आईटीबीपी के जवानों ने इनकी तस्वीर मोबाइल के कैमरों में कैद की है। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के अधिकारियों ने बताया कि संबंधित क्षेत्र में आम लोगों को जाने की अनुमति नहीं है। प्रशासन की अनुमति के बाद ही यहां जाया जा सकता है। वन क्षेत्राधिकारी चेतना कांडपाल के मुताबिक आईटीबीपी के जवानों ने तीन दिन पहले सुमना के पास हिम तेंदुए देखे और उनकी तस्वीरें मोबाइल में कैद कर लीं। इनका जोड़े में दिखना शुभ संकेत है। जनवरी माह में भी हिम तेंदुओं का जोड़ा नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के ट्रैप कैमरों में कैद हुआ था।

यह एक दुर्लभ प्रजाति का वन्यजीव है। बता दें कि राज्य में लंबे वक्त से हिम तेंदुओं की गणना और इस दुर्लभ जीव को बचाने की कोशिशें चल रही हैं। इन कोशिशों के सफल नतीजे भी देखने को मिले हैं। राज्य में हिम तेंदुओं की तादाद बढ़ गई है। 23 अक्टूबर को विश्व हिम तेंदुआ दिवस से ठीक पहले वन विभाग ने इन्हें लेकर आंकड़े जारी किए है, जिसके अनुसार राज्य में करीब 121 हिम तेंदुए हैं। 2016 में एक आकलन के दौरान इनकी संख्या 86 के आसपास थी। वन विभाग पिछले एक साल से इनकी गणना के काम में जुटा था। पहली बार इनका सही आकलन कर अहम डाटा बैंक भी तैयार किया गया है। हिम तेंदुए राज्य के 3000 मीटर की ऊंचाई वाले हिमालयी क्षेत्र में रहते हैं। कैमरा ट्रैप में हिम तेंदुओं की गतिविधियां अक्सर नजर आती हैं।