देहरादून शिक्षा विभाग का गजब हाल, स्कूल में सिर्फ 2 छात्र, पढ़ाने के लिए 3 शिक्षक तैनात

पहले यहां दो शिक्षक तैनात थे। हाल ही में हुई पदोन्नति के दौरान यहां हेडमास्टर की तैनाती भी कर दी गई। अब विद्यालय में छात्र दो और शिक्षक तीन हो गए हैं।
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
dehradun school 3 teacher 2 students : Primary School Pashta Dehradun Vikasnagar 3 Teachers
Image: Primary School Pashta Dehradun Vikasnagar 3 Teachers

देहरादून: उत्तराखंड के शिक्षा विभाग का गजब हाल है। कहीं सरकारी स्कूलों में टीचर न होने के चलते बच्चे फेल हो रहे हैं, स्कूल छोड़ने को मजबूर हैं तो वहीं कई स्कूल ऐसे भी हैं जहां इक्का-दुक्का छात्रों को पढ़ाने के लिए कई शिक्षक तैनात हैं।

Dehradun School 2 Students 3 Teachers

ऐसा ही एक मामला देहरादून के विकासनगर में सामने आया है। यहां प्राथमिक विद्यालय पष्टा में मात्र दो छात्र पढ़ रहे हैं और इन्हें पढ़ाने के लिए 3 शिक्षकों की तैनाती की गई है। पहले यहां दो शिक्षक तैनात थे। हाल ही में हुई पदोन्नति के दौरान यहां हेडमास्टर की तैनाती भी कर दी गई है। अब विद्यालय में छात्र दो और शिक्षक तीन हो गए हैं। अधिकारियों को स्कूल की छात्र संख्या के बारे में पूरी जानकारी थी, इसके बावजूद यहां हेडमास्टर को भेज दिया गया। आगे पढ़िए

प्राथमिक विद्यालय पष्टा में कई साल से छात्र संख्या लगातार घटती जा रही है, अब यहां सिर्फ दो छात्र रह गए हैं। बताया जा रहा है कि चहेते शिक्षकों को मनमाफिक तैनाती देने के लिए यह किया गया है। इसी तरह प्राथमिक विद्यालय ढकरानी में पहले से ही हेडमास्टर तैनात हैं, लेकिन विभागीय अधिकारियों ने विद्यालय की सहायक अध्यापिका को इसी विद्यालय में पदोन्नति दे दी है। मामले को लेकर खंड शिक्षाधिकारी वीपी सिंह ने कहा कि मैंने अभी पदोन्नति सूची देखी नहीं है। जिस भी स्कूल में मानक से अधिक शिक्षकों की तैनाती होगी, उन्हें जल्द ही अन्य विद्यालय में समायोजित किया जाएगा।