Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: मौसम के करवट बदलते ही ठंड ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। पहाड़ी जिलों से लेकर मैदान तक ठिठुरन बढ़ गई है। सुबह और रात के वक्त तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।
इस बीच मौसम विभाग ने आज प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। इससे तापमान में गिरावट आएगी। मौसम विभाग के अनुसार आज सोमवार को पर्वतीय क्षेत्रों में हल्का हिमपात और निचले इलाकों में वर्षा हो सकती है। राज्य में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता का असर बारिश और बर्फबारी के रूप में देखने को मिलेगा। पर्वतीय जिलों बागेश्वर उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में आज हिमपात होने की आशंका है। दूसरे जिलों में भी हल्की वर्षा हो सकती है। आगे पढ़िए
मैदानी इलाकों की बात करें तो यहां मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा। हालांकि सुबह और शाम के वक्त धुंध छाई रह सकती है। ज्यादातर शहरों में तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। रविवार को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम साफ रहा, हालांकि मध्यम हवाओं के बीच पहाड़ों में ठिठुरन बढ़ गई है। मैदानी इलाकों में भी ठंड का असर देखा जा रहा है। पिछले कुछ दिनों में प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के दो से तीन दौर हो चुके हैं। कुमाऊं के पहाड़ी जिलों में भी तापमान में गिरावट आई है। आज यानी सोमवार से प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट बदल सकता है। पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के चलते तापमान में और गिरावट आएगी।