Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में इश्क़ का भूत इस कदर एक महिला पर सवार हुआ कि महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति का गला दबाने का प्रयास किया।
शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग घर में पहुंच गए। महिला और उसके पति के ऊपर केस दर्ज किया गया है। आरोपी दीवार फांद कर रात के अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। वहीं पति की शिकायत पर पुलिस ने पत्नी और प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।शिकायतकर्ता और पीड़ित विपिन कुमार का कहना है कि उसकी पत्नी अन्नू के अवैध संबंध गांव के ही एक युवक से अजय कुमार हैं। आगे पढ़िए
उसने बताया कि कई बार उसने इस प्रकरण में आरोपी युवक और अपनी पत्नी को समझाया लेकिन वह दोनों नहीं माने। आरोप है कि शुक्रवार की रात को पत्नी का प्रेमी और उसकी पत्नी ने सोते हुए गला दबाकर मारने का प्रयास किया। शोर-शराबा सुनकर बच्चे जाग गए और आसपास के लोग भी मौके पर आ गए। लोगों ने बमुश्किल उसको बचाया। इस दौरान आरोपी दीवार फांद कर भाग गया।थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि अन्नू और अजय कुमार के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।