कपकोट में भालू का आतंक: भेड़ चरा रहे युवक पर किया हमला, चेहरे-पैरों का मांस नोच खाया

पीड़ित शेर सिंह का परिवार बेहद गरीब है। भालू के हमले की घटना के बाद उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
kapkot bear: Bear attacked youth in Bageshwar Kapkot
Image: Bear attacked youth in Bageshwar Kapkot

बागेश्वर: पर्वतीय क्षेत्रों में गुलदार के साथ भालू के हमले की घटनाएं भी सामने आने लगी हैं।

Bear attacked youth in Bageshwar Kapkot

ताजा मामला बागेश्वर के कपकोट का है। जहां जंगल में भेड़-बकरी चरा रहे पशुपालक पर एक भालू ने हमला कर दिया। भालू ने पीड़ित के चेहरे और पैरों का मांस अपने दांतों से काट खाया। घायल शख्स को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित शेर सिंह अपने परिवार के साथ भनार गांव में रहते हैं। बीते दिन वो भेड़ चराने के लिए जंगल गए हुए थे। तभी भालू ने उन पर हमला कर दिया। इससे 55 वर्षीय शेर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। शेर सिंह मदद के लिए चीख-पुकार मचाने लगे। जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह उन्हें भालू के चंगुल से आजाद कराया।

शेर सिंह लहूलुहान थे, शरीर से काफी खून बह चुका था। हालत बिगड़ती जा रही थी। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लाए तो वहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। अस्पताल के डॉक्टर नसीम अहमद ने बताया कि भालू ने पीड़ित को गहरे जख्म दिए हैं। घायल की हालत बिगड़ रही थी, जिस वजह से उन्हें इलाज के लिए हायर सेंटर भेजना पड़ा। उधर भालू के हमले की ताजा घटना ने ग्रामीणों को दहशत में डाल दिया है। लोगों ने वन विभाग से कार्यवाही की मांग करते हुए वन्य जीवों से निजात दिलाने की गुहार लगाई। गांव के जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से पीड़ित को मुआवजा देने की मांग भी की। उन्होंने कहा कि शेर सिंह का परिवार बेहद गरीब है। अचानक ही उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दी जानी चाहिए, ताकि शेर सिंह का इलाज हो सके।