Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
चम्पावत: रोजी-रोटी की तलाश में दूसरे राज्यों में काम करने वाले उत्तराखंडियों साथ लगातार दुखद घटनाएं हो रही हैं।
अब एक दुखद खबर चंपावत से आई है। यहां पाटी ब्लॉक के रहने वाले युवक की पंजाब के लुधियाना में चाकू घोंपकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। गड्यूड़ा क्षेत्र में रहने वाला 26 साल का विजय गिरि डेढ़ हफ्ते पहले ही लुधियाना के एक रेस्टोरेंट में काम करने पहुंचा था। विजय की नौकरी लगने से परिवार वाले भी खुश थे, सोचा था कि अब घर के हालात संभल जाएंगे, लेकिन इसी नौकरी ने विजय की जान ले ली। बताया जा रहा है कि रेस्टोरेंट में काम करने वाले चार अन्य लोगों से विजय की कहासुनी हो गई थी। बात इतनी बढ़ गई कि बिहार निवासी विकास, भरत और उप्र के राहुल और अरविंद ने विजय पर चाकू से हमला कर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया।
थोड़ी ही देर में विजय की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पंजाब पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर विजय की मौत की खबर घर पहुंची तो वहां कोहराम मच गया। विजय का भाई देव गिरि लुधियाना पहुंचा और चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। विजय अपने पीछे मां कमला देवी, पत्नी नीमा देवी, बेटा सचिन गिरि व बेटी प्रीति गोस्वामी को बिलखता छोड़ गया है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। मंगलवार को मृतक का शव पैतृक गांव पहुंचा, जहां गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। वारदात के बाद से परिवार और गांव में मातम पसरा है। परिवार और ग्रामीण विजय के लिए इंसाफ मांग रहे हैं।