उत्तराखंड: प्रधान जी के पति को हुआ प्यार, शादी करने पहुंचा दूसरे गांव..7 फेरों से पहले मचा बवाल

मौजूदा ग्राम प्रधान के पति के सिर पर इश्क का भूत इस कदर सवार हुआ कि उसने वह पत्नी को धोखा देकर अपने कुछ दोस्तों के साथ दूसरी शादी करने पहुंच गया।
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
uttarakhand pradhan husband second wedding : Uttarakhand Haridwar gram pradhan husband second wedding
Image: Uttarakhand Haridwar gram pradhan husband second wedding

हरिद्वार: उत्तराखंड में इन दिनों अजब-गजब मामले सामने आ रहे हैं।

Haridwar gram pradhan husband second wedding

अब खबर लक्सर के देवबंद थाना क्षेत्र से है। यहां मौजूदा ग्राम प्रधान के पति के सिर पर इश्क का भूत इस कदर सवार हुआ कि उसने वह पत्नी को धोखा देकर अपने कुछ दोस्तों के साथ दूसरी शादी करने के लिए कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पहुंच गया। जब ग्राम प्रधान की पत्नी को इसकी भनक लगी तो वह गांव में पहुंची और उसने हंगामा खड़ा कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शादी करने पहुंचे दूल्हा तथा उसके कुछ अन्य साथियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दरअसल मौजूदा ग्राम प्रधान के पति का अफेयर चल रहा था। वह अपनी प्रेमिका से शादी करना चाहता था। उसने अपनी प्रेमिका को अपनी पहली शादी के बारे में नहीं बताया था। आरोपी पति ने अपने कुछ दोस्तों और रिश्तेदारों को बताया कि वह अपनी प्रेमिका से शादी करना चाहता है जिसके बाद उन्होंने चुपके चुपके शादी की तैयारियां की और मंगलवार को ग्राम प्रधान का पति दूसरी शादी करने अपने प्रेमिका के गांव में पहुंच गया। वहीं बीते मंगलवार को कोतवाली क्षेत्र के गांव टांडा भंनेड़ा में ग्राम प्रधान भी मौके पर पहुंची और उसने हंगामा शुरू कर दिया। ग्राम प्रधान ने मौके पर कहा कि जो व्यक्ति यहां पर बारात लेकर आया है वह उसका पति है। वह उसकी बिना इजाजत के दूसरी शादी कर रहा है।

इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। जिसके बाद कुछ लोगों में हाथापाई तक की भी नौबत आ गई। महिला ग्राम प्रधान ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शादी करने के लिए पहुंचे महिला के पति तथा उसके कुछ अन्य रिश्तेदारों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। ग्राम प्रधान का आरोप है कि आरोपी पति उसके साथ दुर्व्यवहार कर मारपीट करता है। मंगलवार को उसे पता चला कि आरोपी दूसरी शादी करने के लिए मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के गांव में अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ पहुंचा है। जिसके बाद वह मौके पर पहुंची। वहां पर उसने लोगों को बताया कि जिस लड़की से उसकी शादी की जा रही है वह पहले से शादीशुदा है। इस मामले में पुलिस अपनी तरफ से जांच पड़ताल कर रही है और मामले की तह तक जाने का प्रयास कर रही है।