Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
चमोली: सीमांत जिले चमोली से एक के बाद एक बुरी खबरें आ रही हैं। बीते दिन यहां एक मैक्स वाहन के खाई में गिरने से 12 लोगों की दुखद मृत्यु हो गई, अब यहां के देवाल क्षेत्र से भी एक बुरी खबर आई है।
यहां कलसिरी गांव के पास बहने वाली कैल नदी में डूबने से चार बच्चों की मौत हो गई। घटना के बाद पीड़ित परिवारों में कोहराम मचा है। माता-पिता गहरे सदमे में हैं। हादसे में जान गंवाने वालों में प्रियांशु पुत्र रघुवीर बिष्ट, अनिल मिश्रा पुत्र राकेश मिश्रा, अंशुल पुत्र स्व. हरेंद्र सिंह बिष्ट और गौरव सिंह पुत्र भरत सिंह शामिल हैं। गौरव का परिवार ओडर गांव में रहता है, जबकि प्रियांशु, धरागांव का रहने वाला था। इसी तरह अनिल मिश्रा का परिवार इच्छोली और अंशुल का परिवार सोड़िग सरकोट में रहता है।
बताया जा रहा है कि ये चारों बच्चे शुक्रवार से लापता थे। परिजन उनके घर लौट आने की राह देख रहे थे, लेकिन बच्चों को लेकर कोई खबर नहीं मिली। माता-पिता बेहद परेशान थे। पुलिस को भी सूचना दी गई। इस बीच शनिवार को कुछ ग्रामीणों ने कैल नदी में बच्चों के शव देखे तो वो सन्न रह गए। देखते ही देखते ये खबर पूरे इलाके में फैल गई। बदहवास परिजन भी घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर चारों बच्चों के शवों को नदी से निकाला। अचानक हुई इस घटना में चार घरों के चिराग बुझ गए। इलाके में मातम पसरा है। फिलहाल खबर को लेकर पूरी सूचना नहीं मिल पाई है। हम खबर पर बने हुए हैं। घटना से जुड़ी नई जानकारी मिलने पर खबर अपडेट कर दी जाएगी।