अब देहरादून से सिर्फ 40 मिनट में केदारनाथ-बदरीनाथ पहुंचेंगे श्रद्धालु, शुरू होगी हेलीकॉप्टर सर्विस

सब कुछ योजना के अनुसार हुआ तो अगले यात्रा सीजन से यात्री देहरादून के सहस्त्रधारा हेलीपैड से सीधे केदारनाथ और बदरीनाथ पहुंच सकेंगे।
Advertisement ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
dehradun kedarnath badrinath helicopter: Dehradun to Kedarnath Badrinath Helicopter Service
Image: Dehradun to Kedarnath Badrinath Helicopter Service

देहरादून: हेली सेवा शुरू होने से केदारनाथ धाम की यात्रा सुविधाजनक हुई है। जो लोग उम्र और अन्य समस्याओं के चलते केदारनाथ की यात्रा नहीं कर पाते थे, अब वो भी हेली सेवा के माध्यम से चंद मिनटों में केदारनाथ के दर्शन कर सकते हैं।

Dehradun to Kedarnath Badrinath Helicopter

आने वाले यात्रा सीजन में प्रदेश के हेली सेवा क्षेत्र में एक और नया अध्याय जुड़ जाएगा। देहरादून से केदारनाथ और बदरीनाथ के लिए सीधी हेली सेवा शुरू करने की तैयारी है। सब कुछ योजना के अनुसार हुआ तो अगले यात्रा सीजन से यात्री देहरादून के सहस्त्रधारा हेलीपैड से सीधे केदारनाथ और बदरीनाथ पहुंच सकेंगे। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने इसका प्रस्ताव भेजा है, अब बस नागर विमानन महानिदेशालय से रूट को मंजूरी मिलने का इंतजार है। हेली सेवा के विस्तार को लेकर सचिव नागरिक उड्डयन दिलीप जावलकर की अध्यक्षता में बैठक हुई।

बैठक में बताया गया कि यूकाडा के स्तर से देहरादून से बदरीनाथ, केदारनाथ व केदारनाथ वैली से बदरीनाथ, गौचर से केदारनाथ आदि अतिरिक्त रूट पर हेली सेवा शुरू करने का प्रस्ताव है। प्रस्ताव पर चर्चा के साथ ही दूसरे विषयों पर भी चर्चा हुई। बैठक में हेलीकॉप्टर कंपनियों के प्रतिनिधियों ने कस्टमर केयर सॉफ्टवेयर चलाने का अनुरोध किया। ताकि टिकट बुकिंग में आने वाली समस्याओं और ब्लैक मार्केटिंग की शिकायत को दूर किया जा सके। इस संबंध में अधिकारियों को बुकिंग पोर्टल में जरूरी बदलाव करने के निर्देश दिए गए हैं। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए मौसम विभाग की ओर से केदारनाथ में सब स्टेशन भी लगाया जाएगा। अगले सीजन में हर हेलीपैड, हेलीपोर्ट पर कैमरे लगाए जाएंगे, इससे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी। इसके अलावा हेलीपैड की सुरक्षा के लिए केदारनाथ में प्राइवेट एजेंसी को लाने का निर्णय लिया गया। अग्निश्मन की व्यवस्था भी प्राइवेट सुरक्षा एजेंसी के माध्यम से की जाएगी। ये सभी कार्य अगले यात्रा सीजन से पहले पूरे कर लिए जाएंगे।