उच्च हिमालयी क्षेत्रों में सीजन की बर्फबारी के कई दौर हो चुके हैं, जिससे ठिठुरन बढ़ गई है। मैदानों में भी धुंध नजर आने लगी है।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
Image: uttarakhand weather update 23 november
चमोली: प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन ठंड का असर भी दिखने लगा है।
uttarakhand weather update 23 november
मौसम विज्ञानियों के अनुसार दिसंबर की शुरुआत के साथ ही प्रदेश मे कड़ाके की ठंड पड़ने लगेगी। वर्तमान स्थिति को देखते हुए लग रहा है कि दिसंबर में रिकॉर्डतोड़ सर्दी पड़ने वाली है। इस बीच पश्चिमी विक्षोभ के चलते पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू हो गई है, जिससे उत्तर भारत के कई शहरों के तापमान में गिरावट आई है। अगले 4 दिन तो मौसम शुष्क रहेगा लेकिन तार दिन बाद पहाड़ बर्फ से लदने शुरू हो जाएंगे। चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, रुद्रप्रयाग जिलों में तो बर्फबारी अभी से अपना रूप दिखा रही है। ऐसे में इन जिलों के लोगों को अब सर्द हवाओं के साथ बर्फबारी को झेलना पड़ सकता है। आगे पढ़िए
इन दिनों मैदानी इलाकों में धुंध नजर आने लगी है तो वहीं पहाड़ों में भी सुबह और शाम के वक्त कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में सीजन की बर्फबारी के कई दौर हो चुके हैं, जिससे ठिठुरन बढ़ गई है। अगले कुछ दिन मौसम का हाल कैसा रहेगा, ये भी बताते हैं। मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में अगले 4 दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान पहाड़ों में पाला पड़ने की संभावना है। जबकि मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाया रहेगा। अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी भी आ सकती है। बदलते मौसम और बढ़ती ठंड के बीच पर्वतीय जिलों में बीमारी का प्रकोप भी बढ़ गया है। लोग सर्दी-जुकाम, टायफाइड, वायरल, सांस की बीमारी से जूझ रहे हैं। जिससे अस्पतालों में रोगियों का दबाव बढ़ने लगा है। डॉक्टरों ने लोगों से बदलते मौसम में स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की अपील की है।