Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
हरिद्वार: दिल्ली के सरोजिनी नगर के बारे में सुना है न आपने? सस्ते कपड़ों के लिए लोगों के बीच इस मशहूर मार्केट का बड़ा क्रेज है।
लेकिन आज हम आपको दिल्ली नहीं बल्कि हरिद्वार में एक ऐसी जगह के बारे में बताएंगे जहां बेहद कम दाम पर आप खूब सारे कपड़ें खरीद सकते हैं। अब आप हरिद्वार (haridwar bara bazar moti bazar) गंगा स्नान या किसी मंदिर या अन्य धार्मिक कार्यक्रम के सिलसिले में हरिद्वार जाएं, तो यहां पर कपड़ों की खरीदारी प्लान भी करें क्योंकि यहां कपड़े चार गुना तक कम कीमत में आपको मिल जाएंगे। हरिद्वार में मशहूर बड़ा बाजार और मोती बाजार में कपड़े, रत्न, रुद्राक्ष, घर की सजावट का सामान और अन्य सभी ज़रूरतों का सामान आसानी से मिल जाता है। आगे पढ़िए
बड़ा बाजार और मोती बाजार में कपड़ों की बहुत सी दुकानें हैं, जहां लोगों को बेहद कम दामों में हर तरह के कपड़े मिल जाते हैं। यहां आने वाले श्रद्धालु इन बाज़ारों में खूब शॉपिंग करते हैं। यहां कपड़ों के अलावा कंबल, दरी, रज़ाई के कवर, तौलिया जैसे सामान भी कम दामों पर मिल जाते हैं। दुकानदारों ने बताया कि हरिद्वार में श्रद्धालु देश-विदेश से आते हैं और वे भी हरिद्वार में लेडीज़ और जेंट्स सभी के कपड़े अच्छी गुणवत्ता और कम दामों पर खरीदते हैं। ग्राहकों की मानें तो हरिद्वार कपड़ों के मामले में काफी सस्ता है और इन बाज़ारों में हर मौसम के हिसाब से कपड़े मिलते हैं।