Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
यहां पर एक गांव के निवासी व्यक्ति ने 6 युवकों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। एक न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक व्यक्ति का आरोप है कि 6 युवकों ने उसकी पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और उसकी भतीजी के साथ छेड़छाड़ भी की। वहीं पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ पोक्सो व दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर लिया है और पुलिस फिलहाल आरोपितों की जांच पड़ताल में जुट गई है। चलिए आपको बताते हैं कि पूरा मामला क्या है। आगे पढ़िए
खबर के मुताबिक और प्राप्त जानकारी के अनुसार किच्छा कोतवाली के अंतर्गत आने वाले गांव में एक व्यक्ति ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि बीती 18 नवंबर को वह अपनी पत्नी और 15 वर्ष की भतीजी के साथ गांव से कुछ ही दूरी पर लकड़ी इकट्ठा कर रहा था। तभी वहां गांव के ही 6 युवक धमक गए और उनके साथ जबरदस्ती करने लगे।।उन्होंने उसे पेड़ से बांधकर उसके साथ मारपीट की और उसकी पत्नी को गन्ने के खेत में ले गए जहां पर उसके साथ में दुष्कर्म किया गया। जबकि अन्य 2 लोगों ने नाबालिक भतीजी के साथ भी छेड़छाड़ की। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ तमाम धाराओं और पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया है और मामले की गहराई से जांच पड़ताल की जा रही है।