बर्थ-डे पर देहरादून से अपने घर आया था कुशाग्र, जन्मदिन के दिन ही दर्दनाक हादसे में मौत

जन्मदिन मनाने देहरादून से काशीपुर घर आया बीफार्मा का छात्र, रेल हादसे में हुई मौत..पढ़िए पूरी खबर
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
jashipur kushagra death news : kashipur scooty accident kushagra died on his birthday
Image: kashipur scooty accident kushagra died on his birthday

उधमसिंह नगर: उधम सिंह नगर के काशीपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है।

kashipur scooty accident kushagra died on his birthday

यहां पर एक परिवार की खुशियां मातम में तब्दील हो गईं। परिवार का इकलौता बेटा जन्मदिन मनाने घर पर आया था। जन्मदिन की शाम को वह स्कूटी लेकर किसी काम से बाहर निकला और अगले दिन उसकी लाश रेलवे ट्रैक पर मिली। घर में शाम को जन्मदिन और केक काटने की तैयारियां चल रही थीं कि इसी बीच तकरीबन शाम को 6:30 बजे कुशाग्र स्कूटी लेकर कहीं निकल गया और बुधवार की सुबह रेल पटरी पर उसकी लाश मिली। कुशाग्र बी फार्मा का छात्र था और देहरादून में एक कॉलेज में पढ़ रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं हादसे के बाद से ही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। कुशाग्र की उम्र मात्र 19 वर्ष थी और वह मोहल्ला कवि नगर का निवासी था। 19 वर्षीय कुशाग्र देहरादून स्थित डीआरडी कॉलेज से बी फार्मा की पढ़ाई कर रहा था।

बीते मंगलवार को उसका जन्मदिन था और जन्मदिन के दिन वह अपने परिवार के साथ वक्त बिताने काशीपुर आया था। बेटे का जन्मदिन मनाने के लिए परिवार में खुशी का माहौल भी था और शाम को जन्मदिन की तैयारियां चल रही थीं। इसी बीच तकरीबन 6:30 बजे कुशाग्र स्कूटी लेकर कहीं निकल गया और देर रात तक वापस नहीं आया तो उसके घर वालों को चिंता होने लगी। इसके बाद उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। बुधवार की सुबह आईटीआई थाना पुलिस को कुशाग्र का शव रेल पटरी पर ट्रेन से कटा हुआ मिला और कुछ ही दूरी पर उसकी स्कूटी भी खड़ी हुई मिली। इसकी सूचना मिलते ही कुशाग्र के परिजनों के बीच में कोहराम मच गया। मृतक कुशाग्र दो बहनों में अकेला था भाई था। एक बहन की शादी हो चुकी है तथा एक बहन नोएडा स्थित एक कंपनी में नौकरी कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।