उत्तराखंड में करवट बदलेगा मौसम, 6 जिलों में होगी बारिश-बर्फबारी..तेजी से गिरेगा पारा

मैदान में कुहासा और पहाड़ों में पाला बढ़ाएगा ठंड, अगले आने वाले चार दिनों तक प्रदेश का मौसम शुष्क रहने की आशंका..पढ़िए Uttarakhand Weather news 25 november
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather news 25 november : Uttarakhand Weather news 25 november
Image: Uttarakhand Weather news 25 november

चमोली: उत्तराखंड में कड़ाके की सर्दियों ने दस्तक दे दी है। इस बीच मौसम विभाग द्वारा यह जानकारी दी गई है आने वाले चार दिनों में प्रदेश का मौसम शुष्क रहने की आशंका है।

Uttarakhand Weather news 25 november

इस दौरान पहाड़ों में न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है। लेकिन इसके बाद मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिलेगा। 30 नवंबर से चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ जिलों में बारिश और बर्फबारी से पारा तेजी से गिर सकता है। मैदानी इलाकों में अधिकांश स्थानों पर हल्के से गहरा कोहरा छाये रहने और पहाड़ों में पाला पड़ने की आशंका है। पाले से पहाड़ों में ठंड में भी इजाफा हो सकता है। इस दौरान कड़ाके की सर्दी पड़ेगी। आगे पढ़िए

दरअसल बीते बुधवार को मैदान से पहाड़ तक चटख धूप खिली रही। वहीं उच्च हिमालयी क्षेत्र में चमोली, रुद्रप्रयाग व पिथौरागढ़ की ऊंची पहाड़ियों में दोपहर एक बजे से ढाई बजे के बीच हल्के बादल छाये रहे। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ फिलहाल मंद पड़ा हुआ है जिससे आने वाले चार दिनों में उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना रहेगा। पहाड़ों में कहीं-कहीं सामान्य से अधिक पाला पड़ने और मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं कोहरा पड़ने की भी आशंका है जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और ठंड में इजाफा होगा। मौसम विभाग ने लोगों को सुबह-शाम की ठंड से बचने की अपील की है। मौसम की तमाम जानकारी के लिए Uttarakhand Weather news पढ़ते रहें।