उत्तराखंड में अगले 4 दिन पड़ेगी कड़ाके की ठंड, उसके बाद 6 जिलों मे बर्फबारी बढ़ाएगी मुश्किल

पहाड़ों में गिरेगा पारा व मैदानों में छाई रहेगी धुंध, अगले चार दिन तक पड़ेगी कड़ाके की सर्दी..पढ़िए Uttarakhand Weather News 26 November
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
uttarakhand weather news 26 november : Uttarakhand Weather News 26 November
Image: Uttarakhand Weather News 26 November

चमोली: कड़ाके की ठंड ने राज्य में दस्तक दे दी है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार आने वाले चार दिनों में उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना रहेगा।

Uttarakhand Weather News 26 November

मैदानी इलाकों में सुबह शाम कोहरा रहेगा तो वहीं पहाड़ी इलाकों में पाला दुश्वारियां बढ़ाएगा। आने वाले चार दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान पहाड़ों में न्यूनतम तापमान में गिरावट व मैदानी क्षेत्रों में अधिकतर स्थानों पर धुंध छा सकती है। इसके बाद पहाड़ों में बर्फबारी से और भी ज्यादा ठंड बढ़ सकती है। चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल जिलों में बर्फबारी की संभावना है। यहां लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।

देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 26.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 10.1 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह मसूरी का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 21.8 व न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस, मुक्तेश्वर का अधिकतम 17.3 व न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ फिलहाल मंद पड़ा हुआ है। जिससे आने वाले चार दिनों में उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना रहेगा। उन्होंने बताया कि पहाड़ों में अधिक पाला और मैदानी क्षेत्रों में कोहरा पड़ने से राज्य में ठंड बढ़ सकती है। आने वाले दिनों में तापमान में और अधिक कमी आने से ठंड में वृद्धि होगी।