पहाड़ों में गिरेगा पारा व मैदानों में छाई रहेगी धुंध, अगले चार दिन तक पड़ेगी कड़ाके की सर्दी..पढ़िए uttarakhand weather report 29 november
-
अनुष्का ढौंडियाल
-
Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: uttarakhand weather report 29 november
चमोली: कड़ाके की ठंड ने राज्य में दस्तक दे दी है।
Uttarakhand weather report 29 november
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आने वाले 1 दो दिनउत्तराखंड में मौसम शुष्क बना रहेगा। इसके बाद दिसंबर की शुरुआत से ही पहाड़ों में बर्फबारी का दौर शुरू हो सकता है। इस दौरान रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों में बारिश बर्फबारी की संभावनाएं हैं। मैदानी इलाकों में सुबह शाम कोहरा रहेगा तो वहीं पहाड़ी इलाकों में पाला दुश्वारियां बढ़ाएगा। आने वाले एक दो दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान पहाड़ों में न्यूनतम तापमान में गिरावट व मैदानी क्षेत्रों में अधिकतर स्थानों पर धुंध छा सकती है। आगे पढ़िए
देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 26.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 10.1 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह मसूरी का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 21.8 व न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस, मुक्तेश्वर का अधिकतम 17.3 व न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ फिलहाल मंद पड़ा हुआ है। जिससे आने वाले चार दिनों में उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना रहेगा। उन्होंने बताया कि पहाड़ों में अधिक पाला और मैदानी क्षेत्रों में कोहरा पड़ने से राज्य में ठंड बढ़ सकती है। आने वाले दिनों में तापमान में और अधिक कमी आने से ठंड में वृद्धि होगी।