Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: बाजपुर में शादी के बाद गृह प्रवेश के दौरान दुल्हन ने बखेड़ा खड़ा कर दिया।
ससुराल पहुंची दुल्हन आरोप लगाने लगी कि उसका विवाह किसी और से तय हुआ था, लेकिन शादी किसी और से कर दी गई। दुल्हन ने कार से उतरने और गृह प्रवेश करने से साफ इनकार कर दिया। दुल्हन को समझाने की बहुत कोशिश की गई, लेकिन दुल्हन शांत नहीं हुई और मायके वापस लौट गई। यहां दोराहा चौकी क्षेत्र के रम्पुरा शाकर गांव में रहने वाले युवक की शादी मुरादाबाद में रहने वाली युवती से हुआ था। शनिवार को बारात दुल्हन के घर पहुंची। वहां हंसी-खुशी के माहौल में शादी की रस्में हुईं। रविवार को दुल्हन की विदाई हो गई, लेकिन दूल्हा अपनी दुल्हन को लेकर बाजपुर स्थित घर पहुंचा तो वहां हंगामा हो गया। आगे पढ़िए
दुल्हन ने कहा कि उसकी शादी किसी और युवक से तय हुई थी, लेकिन दूल्हा बदल दिया गया। दुल्हन अपनी बात पर अड़ी रही और कार से उतरने से साफ इनकार कर दिया। बाद में वो उल्टे पांव मायके लौट गई। हंगामा बढ़ने पर दुल्हन के मायके में पंचायत बुलाई गई। वहां भी दुल्हन ने यही कहा कि उसकी शादी किसी दूसरे लड़के से करा दी गई है। कार में बैठने के बाद जब उसने पति का चेहरा देखा तब उसे अपने साथ हुए धोखे का पता चला। बहरहाल पंचायत में हुए निर्णय के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे की ओर से मिले गहने और सभी सामान वापस कर दिए और अपने-अपने घरों को चले गए। पूरे क्षेत्र में ये घटना का चर्चा का विषय बनी हुई है