गनीमत रही कि गुलदार ने महिलाओं को अपने नाखूनों और दांतों से घायल नहीं किया, वरना उनकी जान भी जा सकती थी। देखिए वीडियो
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
Image: leopard attack on woman in almora video viral
अल्मोड़ा: उत्तराखंड में घास के लिए जंगल जाने वाली महिलाओं की जिंदगी हर वक्त दांव पर लगी रहती है। बीते दिनों ऐसी कई घटनाएं देखने को मिली, जब घास लेने के लिए जंगल गई महिलाएं गुलदार का निवाला बन गईं।
leopard attack on woman in almora video
गुलदार के हमले की बढ़ती घटनाओं के बीच अल्मोड़ा के द्वाराहाट से एक डरा देने वाला वीडियो सामने आया है। यहां गुलदार ने दो महिलाओं पर हमला बोल दिया। घटना के वक्त दोनों महिलाएं जंगल में चारापत्ती लेने गई हुई थीं, तभी गुलदार उन पर झपट पड़ा। गुलदार को देख दोनों महिलाएं शोर मचाने लगीं, जिसके बाद गुलदार उन्हें गिराकर वहां से भाग गया। घटना मल्ली मिराई गांव की है। जहां 2 महिलाओं पर गुलदार ने हमला कर दिया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आगे देखिए वीडियो
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह गुलदार महिलाओं के पीछे दौड़ रहा है। गनीमत रही कि गुलदार ने महिलाओं को अपने नाखूनों और दांतों से घायल नहीं किया, वरना उनकी जान भी जा सकती थी। घटना बीते सोमवार शाम 5 बजे की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि दोनों महिलाएं घास लेकर अपने घर की तरफ लौट रही थी कि तभी घात लगाए गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। इस बीच पहाड़ी के ऊपर बैठे किसी शख्स ने घटना का वीडियो बना लिया. जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दोनों महिलाएं सुरक्षित बताई जा रही हैं। घटना के बाद क्षेत्र के लोग डरे हुए हैं, उन्होंने वन विभाग से गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की। देखिए leopard attack on woman in almora video (वीडियो साभार- नित्य समाचार)