गढ़वाल: करंट लगने से 16 साल के बच्चे की मौत, 5 बहनों का इकलौता भाई चला गया

टिहरी में करंट लगने से 16 साल के किशोर की मौत, पांच बहनों का इकलौता भाई था..पढ़िए पूरी खबर
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
tehri garhwal bobby ragar current death: boy died due to electric shock in tehri garhwal
Image: boy died due to electric shock in tehri garhwal

टिहरी गढ़वाल: टिहरी जिले के विकासखंड भिलंगना के था बूढ़ाकेदार गांव के कंडरी नामक तोक से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है।

boy died due to electric shock in tehri garhwal

यहां पर एक 16 वर्षीय बालक की करंट लगने मौत हो गई है। मृतक पांच बहनों का इकलौता भाई था। अपने इकलौते बेटे की मौत के बाद परिजन सदमे में हैं।जानकारी के मुताबिक 16 वर्षीय बॉबी रागड़ पुत्र स्वर्गीय उम्मेद सिंह रागड़ अपनी मां और 5 बहनों के साथ रहता था। बॉबी अपनी पांच बहनों का इकलौता भाई था। उसकी मां मजदूरी कर बच्चों का लालन पोषण कर रही थी। हाल ही में कहीं जाते वक्त बॉबी करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह बुरी तरह झुलस गया जिसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से उसे प्राइवेट गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।