मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ धीमा है जिस वजह से आने वाले दिनों में मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की कमी आने की भी संभावना है।
-
अनुष्का ढौंडियाल
-
Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
Image: uttarakhand weather report 29 november
चमोली: प्रदेश में कड़ाके की ठंड ने फिलहाल तो दस्तक नहीं दी है मगर आने वाले दो दिनों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान लगाया गया है।
uttarakhand weather report 29 november
मौसम विभाग के अनुसार मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की कमी आने की संभावना है। मैदान में अधिकतर स्थानों पर कोहरा व धुंध छा सकती है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में 18 डिग्री सेल्सियस से अधिक का अंतर रह सकता। पौड़ी, नैनीताल, मुक्तेश्वर व मसूरी में सुबह के समय सड़कों पर पाला पड़ रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 1 या 2 दिसंबर के बाद उत्तराखंड में मौसम अचानक बदल सकता है। राज्य के रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल जिलों में बर्फबारी हो सकती है. इस वजह से तापमान में काफई गिरावट आ सकती है। आगे पढ़िए
बीते दिन राजधानी देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 26.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मसूरी का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 21.7 व न्यूनतम 8.9 डिग्री सेल्सियस, मुक्तेश्वर का अधिकतम 16.2 व न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ फिलहाल धीमा है जिससे आने वाले दो दिनों में उत्तराखंड में मौसम शुष्क रहेगा। पहाड़ों में कहीं-कहीं सामान्य से अधिक पाला पड़ने और मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं कोहरा पड़ने की संभावना है।