Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: नशा तस्कर अपने कारोबार को फैलाने और नशे की खेप एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने के लिए महिलाओं का इस्तेमाल कर रहे हैं।
बीते दिनों उत्तराखंड में ऐसे कई मामले सामने आए, जिनमें महिलाएं नशीले पदार्थों की तस्करी करते पकड़ी गईं। ताजा मामला ऊधमसिंहनगर के किच्छा का है। जहां पुलिस ने दो महिलाओं को अफीम की खेप ले जाते पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके पास से डेढ़ किग्रा अफीम बरामद हुई। पकड़ी गई महिलाएं झारखंड और बिहार की रहने वाली हैं। घटना मंगलवार देर शाम की है। उत्तराखंड पुलिस की टीम यूपी बॉर्डर पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस टीम को दो संदिग्ध महिलायें दिखाई दीं। पुलिस को चेकिंग करते देख महिलाएं बुरी तरह घबरा गईं। पहले तो उन्होंने चेकिंग से बचने की कोशिश की, लेकिन जब सफलता नहीं मिली तो वो बहेड़ी की तरफ भागने लगीं।
पुलिस ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। तलाशी के दौरान दोनों महिलाओं के पास से डेढ़ किग्रा अफीम बरामद किया गया। पूछताछ में महिलाओं ने अपने नाम आरती देवी पत्नी रमेश रविदास निवासी बिहार, हाल निवासी लालकुआं, नैनीताल व आरती मिस्त्री पत्नी नरेश निवासी झारखंड बताया। पुलिस ने महिलाओं के मोबाइल भी अपने कब्जे में ले लिए हैं। पूछताछ में पुलिस को नशा तस्करों के बारे में कई जानकारियां मिली हैं। आरोपी महिलाओं के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। महिलाएं नशे की खेप कहां से लाईं, और इसे कहां पहुंचाया जाना था, इसका पता लगाया जा रहा है।