विधायक आदेश चौहान ने कह दिया कि 12 लाख रुपये प्रति महीना जाते हैं मेरी विधानसभा से एसएसपी को..देखिए वीडियो
Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
Image: Allegation of bribe on Udham Singh Nagar SSP by MLA Adesh Chauhan
उधमसिंह नगर: उत्तराखंड के एक विधायक ने भरे सदन में खुला कह दिया कि- जबसे ये एसएसपी आया है, तबसे हत्याएं बढ़ गई, लूट बढ़ गई, डकैती बढ़ गई। उसे केवल एक काम है…वसूली करना।
Allegation of bribe on Udham Singh Nagar SSP
उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के जसपुर से विधायक आदेश चौहान के इस बयान के कई मायने हैं, कई बातें हैं जो खाकी के सिस्टम और काम करने के तरीके पर प्रश्नचिह्न हैं। विधायक चीख चीख कर और गुस्से में कह रहे हैं कि नशाखोरी ऐसी बढ़ी गई है, पूछिए मत। ऐसा मुनासिब इसलिए हो रहा है क्योंकि नशाखोरी का जाल फैलाने वाले पैडलर इस एसएसपी को हर महीने 4 लाख रुपये का नजराना भेंट करते हैं। आदेश चौहान उत्तराखंड की जसपुर विधानसभा से विधायक है। उनके तेवर से लग रहा है कि शायद को इसी पल का इंतजार कर रहे थे, जब सदन में खुलेआम खाकी की बखिया उधेड़ ली जाए। आगे ..देखिए वीडियो
विधायक आदेश चौहान यहीं नहीं रुके..एक बार शुरु हुए तो पुलिसिया सिस्टम की पोल पट्टी खोल दी। ऐसी ऐसी बातें कह दी, जिन्हें सुनकर आश्चर्य हो रहा है। पूरा का पूरा सिस्टम किस तरह से भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है, इस बात का खुलासा भरी सभा में हुआ। यूं मान लीजिए कि जिसने भी ये शब्द सुने वो हैरान रह गया। विधायक आदेश चौहान ने कह दिया कि 12 लाख रुपये प्रति महीना जाते हैं मेरी विधानसभा से एसएसपी को 4 लाख सट्टे वाला देता है, 4 लाख नशा करने वाला देता है, 4 लाख कच्ची शराब वाले देते हैं। जिसे रूआब से, जिस गुस्से से और जिन भावों से विधायक ने ये बातें कही हैं, उनसे कहीं न कहीं सच का आईना नजर आ रहा है। वैसे एक बात और बता दें कि ये पहली बार नहीं है, जब विधायक ने एसएसपी पर निशाना साधा हो। इससे पहले भी वो कई बार एसएसपी को लेकर अपना आक्रोश जाहिर कर चुके हैं। अब सदन में बात निकली है, तो दूर तलक जाएगी। एसएसपी क्या कहेंगे? इस बात का भी इंतजार रहेगा। देखिए वीडियो