बच्चा दोस्तों संग खेल रहा था, तभी पिटबुल उस पर झपट पड़ा। घायल बच्चे की हालत गंभीर है, 21 दिन बाद उसकी सर्जरी की जानी है।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
Image: Haridwar pitbull dog attacked child
हरिद्वार: बीते जुलाई में लखनऊ से आई एक खबर ने हर किसी को दहला दिया था। यहां पिटबुल डॉग ने अपनी बुजुर्ग मालकिन को मार डाला।
Haridwar pitbull dog attacked child
थोड़े दिन बाद ऐसी ही खबरें दिल्ली, फरीदाबाद और मेरठ समेत तमाम शहरों में देखने-सुनने को मिलीं। अब उत्तराखंड के हरिद्वार में पिटबुल का पागलपन देखने को मिला है। यहां पड़ोस में रहने वाले शख्स के पिटबुल ने 9 साल के मासूम को बुरी तरह नोच डाला। जानलेवा हमले में बच्चा बुरी तरह घायल हुआ है। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना कनखल क्षेत्र की है। जहां पिटबुल डॉग ने 9 साल के बच्चे पर हमला कर दिया।बच्चे के पिता ने कहा कि पड़ोसी ने खतरनाक पिटबुल डॉग को खुला छोड़ दिया था, जो कि बच्चे पर झपट पड़ा। उन्होंने पुलिस को तहरीर भी दी है। जिसमें उन्होंने बताया कि रविवार को पड़ोसी के पालतू पिटबुल ने बच्चे पर अटैक कर दिया।
बच्चे के पिता विशाल गुप्ता के मुताबिक उनका नौ साल का बेटा ज्योतिर रविवार को अपनी बुआ के घर मिश्रा गार्डन गया हुआ था। जहां पड़ोस में रहने वाले शुभमराम चंदवानी के पिटबुल डॉग ने उस पर हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्चे के पेट और हाथ को नोच लिया। बच्चे की हालत गंभीर है, अब 21 दिन बाद उसकी सर्जरी की जानी है। बच्चे के परिजन ने कहा कि उनकी बहन ने पड़ोसी शुभमराम को कई बार कहा कि वो डॉग को खुला न छोड़ें पर वह माने नहीं। शिकायत करने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी। बहरहाल मामला पुलिस के पास है, मामले की जांच की जा रही है। बता दें कि पिटबुल दुनिया के सबसे खतरनाक कुत्तों में शामिल हैं। पिटबुल नस्ल के कुत्ते अपने आक्रामक रवैये के लिए जाने जाते हैं। यह बहुत खतरनाक होते हैं। कई देशों में पिटबुल नस्ल के कुत्तों को पालने पर प्रतिबंध लगा हुआ है, लेकिन अपने यहां स्थिति स्पष्ट नहीं है। कई बार लोग सिर्फ शान दिखाने के लिए खतरनाक नस्ल के कुत्तों जैसे पिटबुल, रॉटवीलर, जर्मन शेफर्ड, डॉबरमैन, बुलडॉग को पाल रहे हैं। ये मालिकों के लिए तो खतरा बनते ही हैं, इनसे पड़ोसी भी परेशान रहते हैं।