Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
पहाड़ों से लेकर मैदान तक ठिठुरती हुई सर्दी पड़ रही है। इस बीच मौसम विभाग ने उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में शीतलहर का पूर्वानुमान जारी कर दिया है। जी हां, मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में अगले 4 दिनों तक शीत लहर चलेगी जिसका असर तापमान में भी पड़ेगा और तापमान में गिरावट महसूस की जाएगी। शीतलहर के अलावा मौसम विभाग में मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की भी संभावना जताई है। आगे पढ़िए
वहीं पहाड़ों पर सर्दियां लोगों की दुश्वारियां बढ़ा रही है। पहाड़ों पर जबरदस्त ठंड पड़ रही है जिस वजह से पहाड़ों में भी पाला पड़ने का अंदेशा है जिससे कड़कड़ाती हुई ठंड में इजाफा होगा। मौसम विभाग के अनुसार कल यानी कि मंगलवार से उत्तराखंड के मौसम में बदलाव महसूस किया जाएगा। इसी को देखते हुए सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी कर दिया है और सभी लोगों को ठंड से बचने की अपील की गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक न्यूनतम तापमान में 18 डिग्री से अधिक का अंतर होगा। बढ़ती हुई ठंड के बीच मौसम विभाग ने लोगों से बुजुर्गों, छोटे बच्चों और गर्भवती स्त्रियों का खास ख्याल रखने की अपील की है।